फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Electricity Minister laid the foundation stone of 66 KV sub station to be built in Chak Araiyan

Amritsar News: बिजली मंत्री ने किया चक्क अराईयां में बनने वाले 66 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास

Tue, 16 Jan 2024 11:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 16 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Electricity Minister laid the foundation stone of 66 KV sub station to be built in Chak Araiyan
गोइंदवाल थर्मल प्लांट खरीदकर पंजाब सरकार ने रचा इतिहास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पावरकाॅम ने प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली सुविधा देकर अपनी गारंटी को पूरा किया है। 300 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा के कारण अब 90 फीसदी से अधिक उपभोक्ताओं के जीरो बिल आ रहे हैं। उक्त विचार प्रदेश के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मंगलवा को विधानसभा हलका गुरदासपुर के गांव चक्क अराईयां में 66 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास करने के बाद विशाल रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
बिजली मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार गांव चक्क अराईयां में 66 केवी सब स्टेशन के निर्माण पर 5 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके निर्माण के बाद इलाके के 21 गांवों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई मिलेगी। इनमें गांव चक्क अराईयां के अलावा, पूरोवाल अराईयां, सिंघोवाल, परसो का पिंड, दाखला, कोटली मोईया, चौड़ सिधवां, नरपुर, वरसोला, छंब, मसीत, लक्खोवाल, मुस्तफाबाद सैदां, हेमराजपुर, वरिया, तुंग, खोखर, दबुड़ी, धूत, रावलपिंडी और काला नंगल शामिल हैं। थर्मल प्लांटों में कोयले की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने गोइंदवाल का एक प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीदकर नया इतिहास रचा है। पहले सरकारें सरकारी प्रापर्टी बेचती थी, मगर मान सरकार उल्टा प्राइवेट थर्मल प्लांट को खरीदा है। पिछली सरकार के समय जो पावरकाॅम घाटे में चल रहा था, वह इस समय 564 करोड़ रुपये के फायदे में है। मान सरकार पावरकाॅम का 9020 करोड़ रुपये का ऋण भी उतार रही है।महंगे बिजली समझौते के बारे में बात करते हुए मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि सोलर बिजली के पिछली सरकारों के समय 5 से 18 रुपये प्रति यूनिट के समझौते हुए थे, जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से समझौता किया है। जिन्होंने भी पंजाब के सरकारी खजाने की लूट की है, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। मान सरकार ने 40 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने सेहत, शिक्षा के क्षेत्र में किए क्रांतिकारी सुधारों का जिक्र भी किया।
विज्ञापन

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन रमन बहल ने बिजली मंत्री हरभजन सिंह का आभार जताते कहा कि गांव चक्क अराईयां में 66 केवी बिजली घर बनने से इलाके के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एसएसपी गुरदासपुर दयामा हरीश कुमार, एडीसी सुभाष चंद्र, आम आदमी पार्टी के जिला शहरी प्रधान शमशेर सिंह, गुरदीप सिंह रंधावा, मार्केट कमेटी गुरदासपुर के चेयरमैन भारत भूषण शर्मा, ठेकेदार बलदेव सिंह रंधावा, हरजिंदर सिंह साबी, हरविंदर सिंह, जगदीप सिंह लक्खोवाल, दविंदर सिंह, हरदीप सिंह बेदी, ओंकार सिंह नागी, बलजीत कुमार, बलजीत कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed