{"_id":"5f9040fe8ebc3e9beb594177","slug":"election-post-general-secretary-ckd-postponed-in-amritsar-amritsar-news-pkl3916690102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सीकेडी के महासचिव पद का चुनाव टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सीकेडी के महासचिव पद का चुनाव टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिख शिक्षण संस्थान चीफ खालसा दीवान (सीकेडी) ने महासचिव पद का चुनाव कुछ समय के लिए टाल दिया है। कोरोना वायरस के कारण चीफ खालसा दीवान के महासचिव सुरिंदर सिंह रुमालेवाले का निधन हो गया था। दीवान के संविधान के अनुसार रिक्त हुए इस पद को दो माह में भरना जरूरी है। महासचिव के चुनाव के लिए अध्यक्ष निर्मल सिंह ठेकेदार ने बुधवार को दीवान की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई थी।बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सचिव पूर्व विधायक शविंदर सिंह कथूनंगल ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण महासचिव के पद का चुनाव करवाना संभव नहीं है।
जिला प्रशासन ने 100 से अधिक सदस्यों को एक साथ इकट्ठा होने की मंजूरी नहीं दी है। जबकि दीवान के कुल सदस्यों की संख्या 1400 से अधिक है। देश के कई शहरों में बसे इन सदस्यों का इस कोरोना काल में चुनाव के लिए पहुंच पाना संभव भी नहीं है। इसलिए महासचिव का चुनाव कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। जब हालात ठीक होंगे तो चुनाव करवाए जाएंगे। बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि सरकार द्वारा दिए गए आदेशों का दीवान पालन करेगा। दीवान देश के कई राज्यों में शिक्षण संस्थाओं का संचालन करता है। इसमें काबिज धड़ा कोरोना वायरस के नाम पर महासचिव का चुनाव टालने में सफल हो गया है। दीवान के इस फैसले पर पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह चड्डा गुट कितना संतुष्ट होगा, इस पर दीवान के सदस्यों की नजरें टिकी हैं।