{"_id":"6a5c97d7a54a9573090dbb37","slug":"elderly-man-dies-after-being-attacked-by-stray-dogs-in-amritsar-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक: 70 साल के बुजुर्ग की मौत, कुत्तों ने नोचा पूरा शरीर; अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आवारा कुत्तों का आतंक: 70 साल के बुजुर्ग की मौत, कुत्तों ने नोचा पूरा शरीर; अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 19 Jul 2026 02:56 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:56 PM IST
सार
पंजाब में आवारा कुत्तों ने एक और शख्स की जान ले ली। अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह नोच डाला जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आवारा कुत्तों के हमले ने पंजाब में एक और शख्स की जान ले ली। अमृतसर में 70 साल के बुजुर्ग पर आवारा कुत्तों के झुंड ने शनिवार रात को हमला कर दिया। बुजुर्ग रात को घर से बाहर निकले थे। कुत्तों के झुंड ने उनके हाथ, पांव और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इलाज के दौरान कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हमले के दौरान बुजुर्ग खुद को बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुत्तों का झुंड लगातार उन पर हमला करता रहा।
घटना के बाद इलाके में दहशत
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाकर घायल बुजुर्ग को बाहर निकाला। उस समय तक उनके शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो चुके थे और काफी खून बह चुका था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने व स्थायी समाधान की मांग की है।
लगातार सामने आ रह डॉग बाइट के मामले
बता दें कि हाल के दिनों में पंजाब के विभिन्न जिलों से आवारा कुत्तों के जानलेवा हमले की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे मामलों के बाद लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग तेज कर दी है।