फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Eight lakhs cheated in the name of getting employment in SGPC, one caught

एसजीपीसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे आठ लाख, एक काबू

Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Eight lakhs cheated in the name of getting employment in SGPC, one caught
जिले की देहाती पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के नाम पर एसजीपीसी में नौकरी का झांसा दिलाने वाले गिरोह के एक सदस्य को काबू किया है। सुल्तानविंड थाने की पुलिस ने तरनतारन के नवदीप सिंह गिल को गिरफ्तार करउसके कब्जे से ठगी के 3.15 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। यह जानकारी देते हुए एसीपी मंगल सिंह ने दावा किया कि गिरोह के बाकी सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दर्शन एवेन्यू निवासी अमरजीत सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले वह नवदीप सिंह गिल से मिला। तब गिल ने दावा किया कि वह मजीठिया का ओएसडी है और अमृतसर के साउथ हलके से अकाली दल के इंचार्ज दलबीर सिंह गिल का रिश्तेदार लगता है। आरोपी ने यह भी कहा कि वह एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर के भी काफी नजदीकी है। उसने ऑफर दिया कि उसने पहले भी एसजीपीसी में कई लोगों को नौकरी पर रखवाया है और उसे भी एसजीपीसी में नौकरी दिला सकता है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसने गिल से कहा कि वह अपने रिश्तेदारों अमरिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जतिंदर सिंह और इंदऱजीत सिंह को नौकरी पर रखवाना चाहता है। आरोपी ने इन सभी युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब आरोपी ने इन चारों को नौकरी पर नहीं रखवाया तो वे अकाली नेता दलबीर सिंह गिल के पास पहुंचे। तब उन्हें पता चला कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। एसीपी मंगल सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है और बहुत जल्द ठगी के मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed