{"_id":"940278ba017de53f9722108598c64390","slug":"efforts-to-resolve-the-ramtirth-matter-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामतीर्थ मामला सुलझाने के प्रयास जारी : बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामतीर्थ मामला सुलझाने के प्रयास जारी : बादल
अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 14 Nov 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि शामलाट जमीन स्कैंडल मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा या भाजपा के राजपुरा से विधायक एनके शर्मा हो अथवा किसी अन्य राजनीतिक पार्टी का नेता हो जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा।
सरकार दोषी को सजा जरूर दिलवाएगी। मामले की जांच जारी है। जांच तक इसका इंतजार करना पड़ेगा। पंजाब सरकार द्वारा रामतीर्थ के विकास के बारे में रखे गए नींव पत्थर का स्थल कुछेक लोगों द्वारा बदलने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बड़ा संगीन मामला है इसको सुलझाने के प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही इसे सुलझा लिया जाएगा। इस मामले पर सरकार किसी प्रकार से जल्दबाजी नहीं करेगी।
अमृतसर संसदीय सीट संबंधी बादल बोले कि भाजपा का उमीदवार ही यहां चुनाव लड़ेगा। उम्मीदवार कौन होगा, इसका फैसला भाजपा ही करेगी और अभी संसदीय चुनाव को छह महीने बाकी हैं। मुख्यमंत्री वीरवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में सरबत के भले की अरदास करने आए थे।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिअद द्वारा 16 सीटों के दावे के विपरीत दो सीटें पर ही सिमट जाने के सवाल के जवाब में बादल बोले कि शिअद और भाजपा क ा अटूट व मजबूत रिश्ता है। शिअद को क्या मिला है, यह मायने नहीं रखता है।