फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Effigies of the central and state governments were burnt in protest against the Electricity Bill.

Amritsar News: बिजली विधेयक के विरोध में केंद्र, राज्य सरकार के पुतले फूंके

Sat, 15 Nov 2025 07:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Effigies of the central and state governments were burnt in protest against the Electricity Bill.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुनाम। भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने गांव मैदेवास, छाजली व बिगड़वाल में केंद्र व राज्य सरकार के पुतले फूंके। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली विधेयक 2025 पारित किया गया है जिसमें बिजली बोर्ड को कॉरपोरेट के अधीन कर दिया जाएगा। इससे कॉरपोरेट घराने बिजली बोर्ड पर नियंत्रण कर लेंगे, जो अपनी मनमर्जी से दरें तय करेंगगे। इससे बिजली छोटे और मध्यम वर्ग के लोगों की पहुंच से बाहर हो जाएगी। इसके अलावा कृषि मोटरों पर मीटर लगाकर बिल लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने जा रही है और पंजाब सरकार ने भी इसका समर्थन किया है। किसान मजदूर मोर्चा इस बिल को रोकने के लिए संघर्ष की तैयारी कर रहा है। गांवों में पंजाब सरकार और मोदी सरकार के पुतले जलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है और बाद में पंजाब सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर जसवीर सिंह, दरबारा सिंह, परमजीत सिंह, सतनाम सिंह, संतराम सिंह, भोला सिंह, प्रितपाल सिंह, गोकुल छाजली और गुरचरण सिंह किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed