फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Education Department of Punjab declared Bag Free Day on last Saturday of every month

Punjab: सरकारी स्कूलों में हर माह का अंतिम शनिवार होगा बैग फ्री डे, खेलों पर बढ़ेगा फोकस

Fri, 22 Nov 2024 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:15 AM IST
सार

निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी अब माह में एक दिन गैर किताबी शिक्षा वाला होगा, जो बच्चों को मनोरंजन के साथ उनके मानसिक विकास में सहायक होगा। सरकार ने विद्यार्थियों के शारीरिक व मानिसक विकास के लिए इस योजना को लागू कर दिया है।

विज्ञापन
Education Department of Punjab declared Bag Free Day on last Saturday of every month
school timings changed - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा की गुणवता में सुधर लाने व पुस्तकों का बोझ कम करने के लिए अब पंजाब के शिक्षा विभाग ने हर माह के अंतिम शनिवार को बैग फ्री डे एलान कर दिया है। अब हर माह के अंतिम शनिवार छठी कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र स्कूलों में बैग लेकर नहीं जाएंगे। इस दिन स्कूलों में अध्यापक ऐसी गतिविधियां छात्रों को करवाएंगे, जो विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होंगी। खेल गतिविधियों पर विशेष फोकस रहेगा। पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी स्कूलों के प्रमुखों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में भी अब माह में एक दिन गैर किताबी शिक्षा वाला होगा, जो बच्चों को मनोरंजन के साथ उनके मानसिक विकास में सहायक होगा। सरकार ने विद्यार्थियों के शारीरिक व मानिसक विकास के लिए इस योजना को लागू कर दिया है। स्कूल प्रमुखों को जारी पत्र के अनुसार माह के अंतिम शनिवार बैग फ्री डे के दौरान संस्कृतिक, खेल, समाज सेवा, कला, विज्ञान, बागवानी, पर्यावरण रक्षा, पेंटिंग आदि की गतिविधियां करवाई जाएंगी। विभाग का मानना है कि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ अन्य क्षेत्रों का ज्ञान होना भी अति जरूरी है। इस से छात्रों का मानसिक विकास होगा और छात्रों में सामाजिक कामों व मुद्दों पर जागृति आएगी।
विज्ञापन


इसके लिए पहल स्कूलों के मुखी इस संबंधी सफल योजना बनाएंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर भी अलग-अलग गतिविधियां करवानी होंगी। इसको लेकर विभाग ने समीक्षा टीमें भी गठित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी हरभगवान सिंह कहते है कि इस संबंधी सभी स्कूलों के प्रमुखों को आवश्यक आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed