फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   due to rain lasted for an hour water flooded up to three feet in different areas of amritsar

बारिश ने किया बेहाल: अमृतसर में तीन फुट तक जलभराव, ट्रैफिक का जायजा लेने नंगे पाव सड़कों पर निकले पुलिस कमिश्नर

Fri, 10 Sep 2021 07:48 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/अमृतसर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 Sep 2021 07:48 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत दुग्गल नंगे पांव ही ट्रैफिकि व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। बारिश में भीगते हुए जहां उन्होंने कई बाजारों का दौरा किया, वहीं तेज बारिश में तनदेही ड्यूटी निभा रहे पुलिस के कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाया।

विज्ञापन
due to rain lasted for an hour water flooded up to three feet in different areas of amritsar
भारी बारिश से हुआ जल भराव - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्रवार सुबह करीब सात बजे से लगातार एक घंटे तक हुई बारिश से अमृतसर के विभिन्न इलाकों में तीन फुट तक पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार एक घंटे में 84.5 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारी राजकुमार ने बताया कि बारिश के बाद न्यूनतम 22.0 अधिकतम 30.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में और बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


ज्यादा बारिश से हो सकता धान की फसल को नुकसान कृषि माहिरों के अनुसार इस मौसम में ज्यादा बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। धान की फसल पर जो गुलाबी मक्खी ने हमला किया, उसे रोकने के लिए सरकार प्रयास करे। अगर गुलाबी मक्खी का हमला न रोका गया तो सफेद मक्खी की तरह किसानों का नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बठिंडा के मिनी सचिवालय के पास स्थित महिला थाना, पोस्ट आफिस, कोर्ट कांपलेक्स, पावर हाउस रोड के अलावा परसराम नगर एरिया में एक घंटे की बारिश से तीन फीट से अधिक पानी भर गया। बारिश के कारण हुए जलभराव के कारण पुरानी तहसील कांपलेक्स में काम करवाने आने वाले लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

वहीं अमृतसर में पांच घंटे की बारिश से कई हिस्सों में जलभराव हो गया। शहर के अंदरूनी हिस्से भगतांवाला, लाहैरी गेट, गिलवाली गेट और बेरी गेट सहित कई हिस्सों की सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा रंजीत एवेन्यू, ग्रीन एवेन्यू, बटाला रोड, पुतलीघर, सर्कुलर रोड इलाकों में भी पानी घर गया। भारी बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार की सुबह श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। कोतवाली चौक से लेकर जलियांवाला बाग तक सड़क पर रुके बारिश के पानी के कारण श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

अमृतसर: भारी बारिश में ट्रैफिक का जायजा लेने नंगे पाव सड़कों पर निकले पुलिस कमिश्नर
आज सुबह शहर में हुई मुसलाधार बारिश ने जहां सड़कों को तालाब का रूप दे दिया, वहीं पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत दुग्गल नंगे पांव ही शहर की ट्रैफिकि व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े। बारिश में भीगते हुए जहां उन्होंने कई बाजारों का दौरा किया, वहीं तेज बारिश में तनदेही ड्यूटी निभा रहे पुलिस के कर्मचारियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह भी बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक इंचार्ज अनूप कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

इस संबंधी पुलिस कमिश्नर विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि आज सड़क पर बारिश के बीच निकलने में उनका मकसद लोगों को ट्रैफिक में किसी तरह की मुश्किल नहीं पेश आने देना था। उन्होंने अमृतसर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, हाल बाजार, कोतवाली और आस-पास के बाजारों और चौकों में पहुंच कर ट्रैफिक ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मियों की कार्यशैली देखी। इस बीच उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सचारू चलाने संबंधी टिप्स भी दिए।


सीपी दुग्गल ने इस दौरान अलग-अलग चौकों में ड्यूटी निभा रहे पुलिस कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की और ड्यूटी के प्रति उनकी लगन की सराहना भी की। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सचारू रूप से चलाने को लेकर ट्रैफिक नियमों की पालना करें और ड्यूटी पर कर्मचारियों का सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed