{"_id":"685148d89e17c7a4300fed5b","slug":"drug-smuggler-injured-in-encounter-with-punjab-police-near-attari-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: अटारी के पास पुलिस मुठभेड़ में ड्रग तस्कर हरप्रीत हैप्पी घायल, 534 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: अटारी के पास पुलिस मुठभेड़ में ड्रग तस्कर हरप्रीत हैप्पी घायल, 534 ग्राम हेरोइन बरामद
Tue, 17 Jun 2025 04:22 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 17 Jun 2025 04:22 PM IST
सार
पुलिस ने तस्कर हरप्रीत हैप्पी के पास से 534 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
घायल को उठाकर ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब पुलिस के साथ अटारी के पास हुई मुठभेड़ में ड्रग तस्कर हरप्रीत हैप्पी घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से 534 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
एसएसपी ग्रामीण मनिंदर सिंह ने बताया कि 11 जून को ड्रग तस्कर हरप्रीत हैप्पी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके पास से पांच किलो हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने उसे नेष्टा के पास रोकने की कोशिश की तो उसके साथी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक राहगीर की गोली लगने से मौत हो गई। आज हमने विशेष सूचना के आधार पर हरप्रीत हैप्पी को पकड़ने की कोशिश की। उसने पुलिस पार्टी पर दो गोलियां चलाईं। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया... उसके पास से 534 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।