फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone Recovered from border village in Amritsar

Amritsar: सीमांत गांव नेष्टा और भरोपाल से दिवाली पर बरामद हुए ड्रोन, बीएसएफ ने की कार्रवाई

Mon, 13 Nov 2023 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Nov 2023 11:18 AM IST
सार

बीएसएफ के प्रवक्ता मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी रविवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम के साथ नेष्टा गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Drone Recovered from border village in Amritsar
खेत से बरामद ड्रोन। - फोटो : फाइल

विस्तार

बार्डर सिक्योरिटी फोर्स ने दिवाली पर अमृतसर जिला के सीमांत गांव नेष्टा और भरोपास से दो ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ ने यह दोनों ड्रोन पंजाब पुलिस के साथ मिलकर चलाए सर्च आपरेशन के दौरान पकड़े, जिन्हें अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद अगली कार्रवाई के लिए लोकल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


बीएसएफ के प्रवक्ता मुताबिक बीएसएफ की टुकड़ी रविवार सुबह पंजाब पुलिस की टीम के साथ नेष्टा गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। सर्च के दौरान सुबह करीब 9.45 बजे जवानों ने एक खेत में चीन में निर्मित (डीजेआई मेविक 3 क्लासिक) पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।
विज्ञापन


इसी तरह बीएसएफ की टुकड़ी ने इसके करीब चार घंटों बाद ही सीमांत गांव भरोपाल से भी एक ड्रोन बरामद किया। यहां भी बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन होने की सूचना के बाद पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरु किया। करीब दो घंटों तक चली सर्च के बाद दोपहर 12.40 बजे गांव के बाहरी क्षेत्र में एक खेत में पड़े चीन में निर्मित (डीजेआई मेविक 3 क्लासिक) ड्रोन बरामद कर लिया। बीएसएफ के सीनियर अधिकारियों ने दोनों जगहों पर की गई कार्रवाई के बाद मिले ड्रोन की प्रारंभिक जांच के बाद ड्रोन पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने दोनों ड्रोनों को कब्जे में लेने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामलों में जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed