फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone flown into border village atari In Amritsar

सरहद से सटे गांव अटारी में उड़ाया गया ड्रोन

Wed, 13 Jan 2021 06:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Drone flown into border village atari In Amritsar
अमृतसर। अमृतसर देहाती पुलिस ने भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांव अटारी में मंगलवार की रात एक शादी समारोह में उड़ रहे ड्रोन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने ड्रोन उड़ा रहे फोटोग्राफर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस फोटोग्राफर से पूछताछ कर रही है कि कहीं यह ड्रोन अटारी सीमा के साथ सटे पाकिस्तान गांवों में रहने वाले तस्करों को कोई संदेश देने के लिए नहीं उड़ाया गया था। फोटोग्राफर ड्रोन शादी समारोह से कई मीटर की दूरी तक उड़ा रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव अटारी में एक शादी समारोह चल रहा था। इस बीच फोटोग्राफर ने फोटो शूट करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। ड्रोन शहीद शाम सिंह अटारीवाला की ऊंची इमारत से उड़ता हुआ कुछ दूरी पर स्थित चर्च की तरफ चला गया। गांव के लोगों ने जब ड्रोन की आवाज सुनी तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ड्रोन को कब्जे में लेकर उसके मालिक को हिरासत में ले लिया। थाना घरिंडा के थानेदार मंजीत सिंह के अनुसार मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के उड़ान की पाबंदी है। फोटोग्राफर ने शादी समारोह में फोटो शूट करने से पहले पुलिस से मंजूरी क्यों नहीं ली। शादी समारोह में शामिल कुछ लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed