फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Drone arrived from Pakistan, returned after firing

पाकिस्तान से आया ड्रोन, फायरिंग के बाद लौटा

Sat, 12 Jun 2021 10:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
Drone arrived from Pakistan, returned after firing
पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को देर रात एक ड्रोन भारतीय सीमा में घुस गया। बीएसएफ के जवानों ने संभावित खतरे को देखते हुए फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की तरफ चला गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के जवान शुक्रवार को रात अजनाला इलाके में स्थित बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट (बीओपी) सुंदरगढ़ एरिया में गश्त कर रहे थे। रात करीब साढ़े बारह बजे जवानों ने अचानक पाकिस्तान की तरफ से आए एक ड्रोन की आवाज सुनी। जवानों ने पाया कि पाकिस्तान की ओर से आया यह ड्रोन पिलर नंबर 71/4 के आसपास मंडरा रहा था। जवानों ने खतरे को भांपते हुए एक के बाद एक तीन फायर किए, जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की ओर लौट गया। जवानों ने सुबह इलाके में सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इस संबंध में जब बीएसएफ के आईजी फ्रंटियर हेडक्वार्टर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी विभाग के डीआईजी (जी) ही दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed