फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   dispute between Takht Sri Patna Sahib and Sri Akal Takht Sahib ended amritsar

Amritsar: तख्त श्री पटना साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच पंथक विवाद समाप्त, दोनों ने फैसले लिए वापस

Mon, 14 Jul 2025 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 04:46 PM IST
सार

पटना साहिब कमेटी ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर इस बात की क्षमा भी मांगी है। इस फैसले में ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर के खिलाफ वहां की अदालत में दायर केस वापस लेने और पटना साहिब कमेटी को उनके बनते अधिकार देने का भी आदेश जारी किया गया है। दोनों तख्तों के पांचों सिंह साहिबानों ने आपस में सहमति जताते हुए आज इस विवाद को सुलझा लिया।

विज्ञापन
dispute between Takht Sri Patna Sahib and Sri Akal Takht Sahib ended amritsar
जानकारी देते जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज - फोटो : संवाद

विस्तार

तख्त श्री पटना साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद सोमवार को समाप्त हो गया। दोनों तख्तों के पांचों सिंह साहिबानों ने सर्वसम्मति से पूर्व में जारी किए गए उन सभी हुक्मनामों को रद्द कर दिया है, जो हुकमनामे एक दूसरे तख्त और तख्तों के जत्थेदारों व पदाधिकारियों के खिलाफ जारी किए गए थे। दोनों तख्तों की गरिमा और सर्वोच्चता को बहाल करने के लिए यह फैसले लिए गए है।
विज्ञापन


पटना साहिब कमेटी ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को पत्र लिखकर इस बात की क्षमा भी मांगी है। इस फैसले में ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर के खिलाफ वहां की अदालत में दायर केस वापस लेने और पटना साहिब कमेटी को उनके बनते अधिकार देने का भी आदेश जारी किया गया है। दोनों तख्तों के पांचों सिंह साहिबानों ने आपस में सहमति जताते हुए आज इस विवाद को सुलझा लिया। इसके साथ ही तख्त श्री पटना साहिब से तनखइया घोषित किए गए ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज्ज, बाबा टेक सिंह धनौला और सुखबीर सिंह बादल को भी आरोप मुक्त कर दिया गया है। वहीं, श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा भी तनखइया घोषित किए गए पटना साहिब कमेटी के सदस्यों को भी माफी पत्र भेजकर आरोपों से मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


अकाल तख्त साहिब पर हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक के बाद जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से 12 मई को एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें खालसा पंथ के व्यापक हितों और पंथक एकता की भावना को ध्यान में रखते हुए तख्त श्री पटना साहिब के संबंध में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया है। इस पत्र में तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी ने पांचों तख्त साहिबों में श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज की और भविष्य में भी सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जत्थेदार कुलदीप सिंह ने बताया कि तख्त श्री पटना साहिब प्रबंधक कमेटी से प्राप्त पत्र पर विचार करने के लिए आज पंज सिंह साहिबानों की बैठक हुई, जिसमें 21 मई 2025 और 5 जुलाई 2025 को श्री अकाल तख्त साहिब में पंज सिंह साहिबानों की बैठकों में पारित प्रस्तावों पर पुनर्विचार किया गया और खालसा पंथ के व्यापक हितों, पंथिक एकता और सिख संगत की भावनाओं को देखते हुए कुछ संशोधन किए गए। 



उन्होंने बताया कि दूसरी ओर, तख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारे सिंह साहिबानों ने भी आज वहां बैठक कर श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को स्वीकार किया और 21 मई 2025 और 5 जुलाई 2025 को उनके द्वारा अतीत में पारित प्रस्तावों को वापस लेने का फैसला किया, जिसके संबंध में प्रस्ताव आज सचिवालय में पहुंच गया है। जत्थेदार गर्गज ने कहा कि वर्तमान समय सिख शक्ति को एकजुट करने का है और यह खुशी की बात है कि पिछले समय में दोनों तख्त साहिबों के बीच जो विवाद चल रहा था, वह अब पंथिक एकता की भावना से पूर्ण आपसी सहयोग और आम सहमति से समाप्त हो गया है।


उधर निहंग जत्थेबंदी बुढ्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह ने दोनों तख्तों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ जारी हुक्मनामों को वापिस लेने का स्वागत किया और कहा कि इस से सिख पंथ के अंदर पैदा हुआ बहुत बड़ा विवाद ही खत्म नहीं हुआ बल्कि तख्त साहिबों की गरिमा भी प्रभावित होने से बच गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed