फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Direct Flight between Amritsar and Thailand from oct 28

Punjab: बैंकाक और अमृतसर के बीच अब होगा सीधा संपर्क, थाई लायन एयर 28 अक्तूबर से शुरू करेगा डायरेक्ट फ्लाइट

Thu, 19 Sep 2024 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 01:57 PM IST
सार

थाई लायन एयर की ओर से सप्ताह में चार दिन उड़ान संचालित की जाएगी। इसके तहत विमान बैंकाक के डान मुएंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हर सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को रात 8.10 बजे उड़ान भरा करेगी।

विज्ञापन
Direct Flight between Amritsar and Thailand from oct 28
flight - फोटो : istock

विस्तार

अन्य देशों की तरह अब जल्द ही अमृतसर और थाईलैंड के बीच सीधा संपर्क स्थापित हो जाएगा। अब थाईलैंड की थाई लायन एयर की ओर से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बैंकाक के बीच 28 अक्तूबर से डायरेक्ट उड़ान शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


इसके शुरू होने पर पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर के लोगों को काफी ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग हर साल थाईलैंड घूमने के लिए जाते हैं, लेकिन इससे पहले दिल्ली से फ्लाइट लेनी पड़ती थी। अब यह उड़ान शुरू हो जाने पर समय और पैसों दोनों की ही बचत होगी।
विज्ञापन

सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी फ्लाइट

थाई लायन एयर की ओर से सप्ताह में चार दिन उड़ान संचालित की जाएगी। इसके तहत विमान बैंकाक के डान मुएंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हर सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शनिवार को रात 8.10 बजे उड़ान भरा करेगी और भारतीय समयानुसार चार घंटे 45 मिनट का सफर तय कर रात 11.25 बजे श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा करेगी। इसी तरह यह विमान अमृतसर से हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रात के 12.25 बजे उड़ान भरा करेगा और थाईलैंड के समय मुताबिक वहां पर सुबह 6.15 बजे बैंकाक पहुंचा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed