{"_id":"62642ba790ad9a376371cb64","slug":"dilwinder-singh-of-village-baniya-climbed-high-voltage-pole-there-was-a-ruckus-in-hakiman-gate-area-amritsar-news-pkl4485384179","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज पोल पर चढ़ा गांव बानियां का दिलविंदर सिंह, हकीमां गेट इलाके में हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज पोल पर चढ़ा गांव बानियां का दिलविंदर सिंह, हकीमां गेट इलाके में हुआ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर। हकीमां गेट इलाका में सुबह 8 बजे एक व्यक्ति 95 फुट ऊंचे हाईवोल्ट बिजली की तारों के पोल पर चढ़ गया। वहां पोल पर चढ़े इस व्यक्ति को लोगों ने खुद नीचे उतारने की कोशिश की लेकिन जब ऐसा नहीं हो सका तो सूचना पुलसि को दी गई। थाना डी डिवीजन प्रभारी इंस्पेक्टर गौरवबंस सिंह ने मौके पर पहुंच कर हाईवोल्टेज बिजली के तारों के इस पोल पर बिजली सप्लाई बंद करवाई। उसके साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुला ली गईं। पौने तीन घंटे की मशक्कत के बाद इस व्यक्ति को नीचे उतारा जा सका।
जानकारी के मुताबिक तरनतारन के खडूर साहिब तहसील के गांवं बानियां का रहने वाला दलविंदर सिंह आज सुबह करीब 8 बजे हकीमां गेट थाने के सामने हाईवोल्टेज तारों के पोल पर चढ़ गया। पहले लोगों ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। जब वह इस पोल के टॉप पर पहुंच गया तो लोगों ने इसे नीचे उतरने को कहा। उसके इनकार करने पर लोगों ने डी डिवीजन थाना की पुलिस को सूचित किया, तो पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचते ही सबसे पहले इस पोल की सप्लाई बंद करवा दी। उन्होंने लोगों की मदद से उसे नीचे उतारने के प्रयास शुरूकर दिए। युवक ने पोल पर चढ़ने के बारे में बताया कि उसने किसी के साथ 180 रुपयों का विवाद होने की बात कही। इसके बाद थाना प्रभारी के कहने पर 3-4 युवक उसके पीछे से खंबे पर चढ़ गए और उसे पकड़ कर नीचे ले आए।
इंस्पेक्टर गौरवबंस सिंह ने बताया कि पॉल से नीचे उतारने के तुरंत बाद दलविंदर सिंह को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गए, जहां उससे पूछताछ के दौरान उसकी पहचान हो सकी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान इस शख्स के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात सामने आई है, जो तरनतारन के खडूर साहिब के गांव बानियां से आकर इस पोल पर चढ़ गया था। उन्होंने बताया कि इसके परिजनों को बुला कर उनसे भी पूछताछ की जा रही है।