{"_id":"6ae57775f8c4708a790caf80","slug":"digiyatra-facility-at-amritsar-airport-international-passengers-no-need-to-show-documents-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर एयरपोर्ट पर डिजीयात्रा सुविधा: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज, ऐसे मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर एयरपोर्ट पर डिजीयात्रा सुविधा: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं दिखाने होंगे दस्तावेज, ऐसे मिलेगी एंट्री
Sat, 31 Oct 2026 10:38 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:38 AM IST
सार
डिजीयात्रा की इस व्यवस्था में चेहरे की पहचान के माध्यम से यात्री की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इससे टर्मिनल में प्रवेश के दौरान दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आसान होगी और यात्रियों को कतारों में लगने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
amritsar airport
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी है। अब घरेलू यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को भी डिजीयात्रा सुविधा से जोड़ा जा रगा है।
इसके तहत एक नवंबर से एयरपोर्ट पर फेस रिकग्निशन तकनीक का लाइव ट्रायल शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में ई-चिप युक्त पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से विदेश जाने वाले यात्रियों को टर्मिनल भवन में प्रवेश के लिए चेहरे की पहचान का विकल्प मिलेगा। इसके लिए एयरपोर्ट पर फेस स्कैनर मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से तकनीकी तैयारियां पूरी करने के साथ तत्परता परीक्षण भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है।
विज्ञापन
बार-बार दस्तावेज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
डिजीयात्रा की इस व्यवस्था में चेहरे की पहचान के माध्यम से यात्री की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। इससे टर्मिनल में प्रवेश के दौरान दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया आसान होगी और यात्रियों को कतारों में लगने से राहत मिलेगी। खासकर व्यस्त समय में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित होगी।
सभी यात्रियों को नहीं मिलेगा लाभ
शुरुआती चरण में यह सुविधा सभी यात्रियों के लिए लागू नहीं होगी। इसका लाभ केवल ई-चिप युक्त पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को मिलेगा, जो अमृतसर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये विदेश रवाना होंगे। विदेश से अमृतसर पहुंचने वाले यात्रियों को फिलहाल इस सुविधा में शामिल नहीं किया गया है। वहीं घरेलू उड़ानों से यात्रा करने वाले यात्रियों की मौजूदा प्रवेश व्यवस्था में भी कोई बदलाव नहीं होगा।