{"_id":"66ba431e2f38474ef801afbf","slug":"dig-charanjit-singh-dies-of-heart-attack-amritsar-news-c-59-1-asr1001-107456-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: दिल का दौरा पड़ने से डीआईजी चरणजीत सिंह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: दिल का दौरा पड़ने से डीआईजी चरणजीत सिंह की मौत
Mon, 12 Aug 2024 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब के सीनियर पीपीएस अधिकारी और डीआईजी चरणजीत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह इस समय पंजाब होमगार्ड और सिविल डिफेंस फिरोजपुर और जालंधर डिवीजन में बतौर डीआईजी तैनात थे।
वह अपनी ड्यूटी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभा रहे थे। उनकी कार्य क्षमता और बढ़िया कारगुजरी को देखते हुए ही उनको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। अमृतसर के जी एनक्लेव मजीठा रोड पर रहने वाले चरणजीत सिंह का अंतिम संस्कार 14 अगस्त बुधवार को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान, बटालियन कमांडेंट जसकरण सिंह, जिला कमांडेंट मनप्रीत सिंह रंधावा और अन्य अधिकारी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनकी पत्नी संगीत कौर, बेटे सर्वप्रथम सिंह और बेटी गुरुसुहानी कौर के साथ संवेदना व्यक्त की है। डीआईजी चरणजीत सिंह का बेटा विदेश में है। उनके आने पर 14 अगस्त को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- फोटो