{"_id":"61e2fc32e53b88214d0af3f0","slug":"dgp-hatched-a-big-conspiracy-bikram-majithia-amritsar-news-pkl4393510123","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने रची बहुत बड़ी साजिश - बिक्रम मजीठिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने रची बहुत बड़ी साजिश - बिक्रम मजीठिया
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के माझा जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया शनिवार को अमृतसर श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और नतमस्तक हुए। इस दौरान शिअद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मजीठिया ने पर पंजाब के डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चट्टोपाध्याय के कार्यकाल के दौरान श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी हुई और इनके कार्यकाल के दौरान ही पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई और लुधियाना में बम ब्लास्ट हुआ।
मजीठिया ने कहा कि राजनीतिक सियासत अपने राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए कांग्रेस सरकार किसी को भी कोई पद दे सकती है। उन्होंने कहा कि डीजीपी ने अपना पद का गलत इस्तेमाल किया।
मजीठिया ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी जेबें तो भर ली, लेकिन पंजाब के लोगों को कंगाल कर पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चढ़ा दिया। चुनाव में रैलियों पर पाबंदियां लगाए जाने पर उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनावों के समय तो खतरनाक डेल्टा वैरिएंट था, तब क्या रैलियां नहीं हुई। उन्होंने सीमांत इलाकों में लोग गरीब हैं और हर घर में मोबाइल फोन नहीं और इंटरनेट न होने के चलते चुनाव प्रचार नहीं हो सकता। इसलिए चुनाव कमीशन को इस पर विचार जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एससी स्कालरशिप घोटाला करने वाले मंत्री को नवाजा गया। कोरोना संकटकाल के दौरान गैर कानूनी शराब से 120 मौतें हुई। कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2017 के चुनावों से पहले सोनिया गांधी, डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर जो चुनावी मैनिफेस्टो घर-घर नौकरी, किसानी कर्जा माफी, खुदकुशी करने वाले किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया, लेकिन उसे पूरा करने में पूरी तरह से कांग्रेस असफल रही।
उन्होंने सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल पर पीपीसीसी के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कहीं से भी उम्मीदवार हो जाए, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करती है।
उन्होंने केजरीवाल को नटवर लाल बताते हुए कहा कि दिल्ली वालों की तरफ देखकर पंजाबियों को उससे बचना चाहिए, क्योंकि जिन किसानों की वह (केजरीवाल) बात करता है, किसान आंदोलन के दौरान जेलों में भरकर उनसे बुरा सलूक किया। आज पंजाब के किसान अपनी बात रखना चाहते हैं, तो उन्हें भाजपा एजेंट कह दें तो दुख की बात है।