फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   deputy commandent homeguard protest in amritsar

डिप्टी कमांडेंट होमगार्ड का थाने के बाहर धरना

Sat, 21 Mar 2020 08:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
deputy commandent homeguard protest in amritsar
घर के समाने अवैध ढंग से चल रहे एक गैराज के विरुद्ध बीते एक वर्ष से कई पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर चुके डिप्टी कमांडेंट होम गार्ड जसकरण सिंह (पीपीएस) पुलिस की कार्यप्रणाली से हार गए है। शिकायतों के बावजूद भी कोई करवाई न करने के विरुद्ध जसकरण सिंह ने थाना सी डिवीजन के बाहर बैठ कर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

तरनतारन के कस्बा पट्टी में तैनात जसकरण सिंह ने बताया की उनके घर के सामने एक गैराज अवध ढंग से चल रहा है। इसके बारे में थाना सी डिवीजन के एसएचओ को कई बार शिकायत दी गयी। उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इस सबंध में उन्होंने तत्कालीन एसीपी साउथ को शिकायत की थी। उन्होंने इसी शिकायत को थाना सी डिवीजन के एसएचओ को मार्क कर दी। एसएचओ ने उस शिकायत पर भी कोई करवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गैराज चलने वालों के सबंध राजनतिक लोगों के साथ है। पुलिस उन पर करवाई नहीं कर रही है। वह पंजाब सरकार के गजेटेड अधिकारी है। यदि उनकी शिकयत पर पुलिस करवाई नहीं कर रही तो आम आदमी का क्या हॉल होगा, इस बात का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया आज 100 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई थी। दो पुलिस मुलाजिम उनके पास आए, बाद में वह भी उसी उसी गैराज में आ कर बैठ गए। उन्होंने थाना में आ कर फिर शिकायत की। थानेदार ने उनको बैठने तक नहीं दिया। वह जमीन पर बैठ गए। उनके साथ मां भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साजिश के अंतर्गत कुछ आसमाजिक तत्व उन्हें सोशल मीडिया में पागल कह रहे है। उन्होंने इसकी शिकायत सायबर क्राइम में भी थी। लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उनको नौकरी से बर्खास्त करने की धमकियां मिल रही है। जान से मारने की धमकियों के फ़ोन आ रहे हैं। गैराज में दर्जनों गाड़ियां पार्किंग करवाई जा रहे है। इस सबंध में जब थाना सी डिवीजन के एसएचओ हरिंदर सिंह ने बताया की उनके यहां तैनात होने से पहले शिकायतें इन्होंने दी थी। उन्होंने पूरा मामला उच्चाधिकारियों के नोटिस में ला दिया है। वह जल्दी ही मौका मुआयना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed