फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Deputy Chief Minister said, waived the arrears of 11 thousand crores

उप मुख्यमंत्री ने कहा, 11 हजार करोड़ रुपये का बकाया माफ

Sat, 16 Oct 2021 10:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister said, waived the arrears of 11 thousand crores
अमृतसर। समाज के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देते हुए उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी ने पंजाब सरकार की ओर से एलान किए गए दो किलोवाट लोड तक के घरेलू बिजली के पिछले सभी बकाए को माफ करने की शुरुआत सोमवार को हाल बाजार बिजली घर से की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिलों की अदायगी नहीं होने के चलते जिन लोगों के बिजली के कनेक्शन काटे गए उनको दोबारा लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब पंजाब सरकार एसे डिफाल्टर लोगों के बकाए की अदायगी खुद करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजाब भर में ऐसे डिफाल्टरों का 11 हजार करोड़ रुपये का बकाया माफ किया गया है। उन्होंने बताया कि सिटी सर्कल में यह शुरुआत की गई है, उसका ही 50 करोड़ रुपये का बकाया माफ हुआ है। जिसका लाभ 45 हजार से ज्यादा परिवारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विकास सोनी, डिप्टी चीफ इंजीनियर अश्वनी मेहता अतिरिक्त एसई मनिंदर पाल सिंह, इंजीनियर मनदीप सिंह के साथ कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed