फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Deported Sikh youths were brought bareheaded US Army Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee condemned

Illegal immigration: डिपोर्ट होकर आए सिख युवकों को नंगे सिर लाया गया, अमेरिकी सेना ने कूड़े में फेंकी पगड़ी

Mon, 17 Feb 2025 12:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर
अमर उजाला नेटवर्क, अमृतसर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Feb 2025 12:08 PM IST
सार

अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए सिख युवा मनदीप सिंह ने बताया कि अमेरिकी सेना ने उन्हें पगड़ी नहीं पहनाने दी। जब उन्होंने पगड़ी पहनने की बात की तो अमेरिकी सैनिकों ने पगड़ी पकड़ कर कूड़ेदान में फेंक दी।

विज्ञापन
Deported Sikh youths were brought bareheaded US Army Shiromani Gurdwara Parbandhak Committee condemned
सिख युवकों को अमेरिकी सेना ने नहीं पहनाने दी पगड़ी  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका से रविवार रात को डिपोर्ट होकर आए भारतीयों में सिख युवा भी शामिल थे। इन्हीं में शामिल एक सिख युवक की फोटो भी वायरल हो रही है, जो कि बिना पगड़ी पहने और बिखरे हुए बालों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकल रहा था। 
विज्ञापन


इस युवक का नाम मनदीप सिंह है। मनदीप सिंह ने बताया कि अमेरिकी सेना ने उन्हें पगड़ी नहीं पहनाने दी। जब उन्होंने पगड़ी पहनने की बात की तो अमेरिकी सैनिकों ने पगड़ी पकड़ कर कूड़ेदान में फेंक दी और उसके बाल भी जबरन काट दिए। 
विज्ञापन


मनदीप सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में सेवाएं दे चुका है और रिटायरमेंट के बाद जो पैसा मिला था वह लगाकर पिछले साल ही अमेरिका के लिए रवाना हुआ था। लेकिन वहां पर अमेरिका सेना ने गिरफ्तार कर लिया और डिटेंशन सेंटर में रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर हाथों में हथकड़ियां और पैरों में बेड़ियां डालकर जकड़ कर रखा गया था। उन्हें पगड़ी तक पहनने की इजाजत नहीं दी जाती थी। वहीं इस मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भी अपनी प्रतिक्रिया दी गई है। 
 

उन्होंने इस घटना को निंदनीय करार दिया है। एसजीपीसी का यह बयान सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद आया है। साथ ही एजीपीसी ने भारत सरकार से मांग की है कि इस तरह के मामलों में हस्तक्षेप किया जाना बेहद आवश्यक है। क्योंकि इससे सिखों की भावनाएं आहत होती है।

 

अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे विमान में पंजाब के 65, हरियाणा के 33 और गुजरात के आठ अप्रवासी शामिल थे। एयरपोर्ट पर डिपोर्ट होकर आए भारतीयों के लिए 'लंगर' और बस सेवा मुहैया करने के लिए तैनात एसजीपीसी के अधिकारियों ने सिखों को 'दस्तार' (पगड़ी) पहनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed