फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Demonstration in favor of farmers in Amritsar

अमृतसर में किसानों के हक में प्रदर्शन

Mon, 22 Feb 2021 06:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in favor of farmers in Amritsar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। सिख संगठनों ने कृषि आंदोलन के समर्थन और आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए किसानों पर दर्ज मामले रद्द करवाने के लिए सोमवार को भंडारी पुल पर रोष प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शनकारियों ने भंडारी पुल पर पहले अरदास की। बाद में दो घंटों तक धरना दिया।
प्रदर्शन में सिख यूथ पावर आफ पंजाब, दमदमी टकसाल के कार्यकर्ता, सिख यूथ फेडरेशन आफ पंजाब, जत्था सिर लत्थ खालसा आदि के कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों परमजीत सिंह अकाली, परमजीत सिंह खालसा, राजवीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर थोपे गए कृषि कानूनों को रद्द करने के प्रति गंभीरता नही दिखा रही है। किसान कानूनों को अगर नहीं चाहते हैं तो सरकार को भी कानून लागू नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि जिन किसानों और युवाओं पर दर्ज मामले रद्द किए जाएं और जेलों में बंद सभी युवाओं को रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से सिखों का जत्था पाकिस्तान ननकाना साहिब न भेजकर सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सिखों को इस मामले पर भी एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed