फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Deadly attack on police party, case registered against 11 accused

Amritsar News: पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, 11 आरोपियों पर केस दर्ज

Fri, 25 Jul 2025 08:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on police party, case registered against 11 accused
-पुलिस कर्मचारियों पर दोनों पक्षों ने चलाए ईंट-पत्थर, बोतलें भी बरसाईं
विज्ञापन

---
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा जंडियाला गुरु थाने के अधीन गांव फतेहपुर राजपूतां में चल रहे झगड़े को छुड़ाने पहुंची पुलिस पार्टी पर लोगों ने देर शाम हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को वहां से अपनी जान बचाने के लिए हटना पड़ा। आरोपियों ने पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर और सोडे की बोतलें बरसाईं। एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

पुलिसकर्मियों की शिकायत पर जंडियाला गुरु थाने की पुलिस ने बल कलां गांव निवासी करणबीर सिंह, जासमीन सिंह, अमृतपाल सिंह, अर्शदीप सिंह, जोगा सिंह, भूपिंदर सिंह, आकाशदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, पप्पू, अजयदीप सिंह, हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहपुर राजपूतां गांव की सड़क पर दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पुलिस टीम को वहां रवाना किया गया। जैसे ही पुलिस दल ने वहां पहुंच कर लोगों को समझाना चाहा तो आरोपी और ज्यादा भड़क गए। उन्होंने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने वहां से उन्हें हटाने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थर और सोडे की बोतलों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed