{"_id":"577d30ba4f1c1b446c7f9c12","slug":"dead-body-recover-kapurthala-deadbody-recover-kapurthala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी में दबा मिला कुवैत से आए युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी में दबा मिला कुवैत से आए युवक का शव
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
रणजीत सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुवैत से दोस्त के पिता की बरसी में पंजाब आए युवक के लापता होने के चार दिन बाद उसका शव अमृतसर-जालंधर हाईवे पर मिट्टी में दबा मिला। युवक के परिजनों ने दो जुलाई को सुभानपुर पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने महज डीडीआर दर्ज कर मामले को हलके में लिया। बारिश की वजह से शव का हाथ बाहर आने के कारण इसका पता चल सका। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
सुंदर कालोनी मकान नं. 23, टिब्बा रोड, लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका भतीजा रणजीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह 15 जून को सवा दो साल के बाद कुवैत से लौटा था। एक जुलाई को वह गांव नूरपुर लुबाणा कपूरथला निवासी अपने दोस्त गुरविदंर सिंह के पिता निर्मल सिंह की बरसी पर आया था। भोग के बाद भी रणजीत सिंह वापस लुधियाना नहीं लौटा। दो जुलाई को वह रणजीत सिंह को फोन लगाते रहे लेकिन वह स्विच ऑफ आ रहा था।
इसके बाद उन्होंने गुरविंदर सिंह को फोन कर रणजीत को भेजने की बात कही। गुरविंदर सिंह ने कहा कि उसने उसे लुधियाना वाली बस में बैठा दिया है। फिर भी रणजीत सिंह घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी जब रणजीत का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने इसकी शिकायत सुभानपुर थाने में दी। पुलिस ने इस मामले को हलके में लिया। पुलिस ने केवल गुमशुदगी की डीडीआर ही लिखी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें पता चला कि गुरविंदर के मामा सतनाम सिंह रणजीत सिंह को छोड़ने आए थे। उनका रास्ते में एक्सीडेंट हो गया और वह एसजीएल में भर्ती है। वह बार-बार उनसे रणजीत सिंह के बारे में पूछते रहे लेकिन वह पुलिस को अकेले होने की बात दोहराते रहे।
कुलदीप सिंह के अनुसार बुधवार को सुभानपुर पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि रमीदी पुल के पास एक शव मिट्टी में दबा मिला है। थाना सुभानपुर प्रभारी इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि दो जुलाई की दोपहर ढाई बजे के करीब एनआरआई रणजीत सिंह और गुरविंदर सिंह के मामा सतनाम सिंह एक बाइक पर सवार होकर सुभानपुर बस अड्डे की तरफ आ रहे थे।
अमृतसर-जालंधर हाईवे पर रमीदी पुल पर एक तेजरफ्तार टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक समेत पुल से नीचे जा गिरे और टैंकर भी उसी साइड में तिरछा हो गया। नीचे भुरभुरी मिट्टी के नीचे रणजीत सिंह दब गया और सतनाम सिंह के दोनों पैर चोटिल हो गए।
राहगीर की सूचना पर एंबुलेंस ने सतनाम सिंह को घायल अवस्था में एसजीएल अस्पताल सुभानपुर में भर्ती कराया। एसएचओ ने इस मामले में किसी भी तरह के विवाद, दुश्मनी की बात से इंकार किया है। सतनाम सिंह ने झूठ क्यों बोला, इस बारे में उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी।