फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   daughter's death, Angry relatives protests outside the hospital

बेटी की मौत से गुस्साए परिजन, अस्पताल के बाहर शव रख किया प्रदर्शन

Thu, 29 Oct 2020 05:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
daughter's death, Angry relatives protests outside the hospital
पुलिस थाना छेहरटा के तहत आते क्षेत्र खंडवाला में स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल लड़की गरिमा (15) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटी की मौत से गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। गरिमा के ताऊ पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी भतीजी गरिमा की बुधवार को रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे तेज बुखार था। बीमार हालत में उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अभी दाखिल कराए कुछ ही घंटे हुए थे, कि उसकी मौत हो गई। पंकज शर्मा का आरोप था कि अस्पताल में गरिमा को एक इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी हालत खराब हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि लड़की को दूसरे अस्पताल में ले जाएं। वह गरिमा को खजाना गेट स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसकी मौत आधा घंटा पहले हो चुकी है। पंकज का आरोप था कि रात को अस्पताल में कार्यरत एक लड़के ने गरिमा को इंजेक्शन लगाया था, वह लड़का कौन था, उससे पूछताछ होनी चाहिए।
विज्ञापन

खंडवाला स्थित अस्पताल प्रबंधकों ने गरिमा की मौत पर जुबान बंद कर ली है। अस्पताल के बाहर प्रदर्शन के बाद थाना छेहरटा के इंस्पेक्टर राजविंदर कौर व चौकी इंचार्ज खंडवाला परवीन कुमार ने स्थिति को संभाला। उन्होंने परिजनों को विश्वास दिलाया कि जांच के बाद अस्पताल प्रबंधकों पर मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पंकज शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है। परिजनों ने देर शाम गरिमा का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed