{"_id":"313a25cceb98ba57a5ec25ced5cb5f81","slug":"dalit-killed-tarntaran-unknown-persons","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में दलित बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन में दलित बुजुर्ग की हत्या
तरनतारन ।
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के कस्बा हरीके के गांव बूह के रक्बे की हदूद में अज्ञात लोगों ने एक दलित बुजुर्ग की हत्या कर दी। मामले से संबंधित बुजुर्ग गांव में अपने निर्माणाधीन मकान पर मौजूद था।
घटना शनिवार रात की है। ग्रामीणों को इसकी जानकारी रविवार की सुबह हुई। गांव हरीके निवासी नाजर सिंह (65) वर्ष भिखीविंड रोड पर गांव बूह की हदूद में अपने निर्माणाधीन मकान पर सो रहा था। बताया जाता है कि रविवार की सुबह नाजर सिंह का बेटा हरजीत सिंह जब चाय लेकर वहां पहुंचा तो उसने देखा कि वहां नाजर सिंह की लाश पड़ी थी। बुजुर्ग की रात के समय अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी।
हरजीत सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही नाजर सिंह के शव को हरीके स्थित उसके घर लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपपुलिस कप्तान पट्टी दविंद्र सिंह संधू के साथ थाना हरीके की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर मृतक के बेटे हरजीत सिंह ने बताया कि कातिल मौके से मोबाइल, बैैंक की कापी व पर्स तक भी ले गए। इस संबंध में डीएसपी पट्टी दविंद्र सिंह संधू ने बताया कि घटना स्थल से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैैं। इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह ने मृतक नाजर सिंह के पोत्र गुरचरन सिंह के बयानों पर केस दर्ज कर लिया हैञ