{"_id":"610ec2768ebc3ef3985d82b4","slug":"cut-the-beard-and-hair-of-the-accused-who-came-to-steal-amritsar-news-pkl422770724","type":"story","status":"publish","title_hn":"अृमतसर : चोरी करने पहुंचे आरोपियों के दाढ़ी और बाल काटे, दुकानदारों ने आरोपियों का वीडियो बनाकर किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अृमतसर : चोरी करने पहुंचे आरोपियों के दाढ़ी और बाल काटे, दुकानदारों ने आरोपियों का वीडियो बनाकर किया वायरल
विज्ञापन
अमृतसर। बस स्टैंड के पास आइडीएच मार्केट में चोरी करने पहुंचे दो युवकों को दुकानदारों ने दबोच लिया। युवकों को खंबे के साथ बांध पहले पीटा और फिर उनके बाल व दाढ़ी काट दी। दुकानदारों ने घटना की इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। आरोपियों को पीसीआर कर्मियों के हवाले कर दिया। बस अड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर कपिल कुमार ने इस घटना से इनकार करते हुए बताया कि इस तरह की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली।
आइडीएच मार्केट के प्रधान नानक सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मार्केट में चोरी वारदातें बढ़ गई हैं। इसकी शिकायत पुलिस को की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बुजुर्ग दंपती की दुकान पर चोरी करने पहुंचे दो युवकों को दुकानदारों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं दूसरी तरफ वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि दोनों युवक आइडीएच मार्केट में चोरी करने पहुंचे थे। क्योंकि दुकानदार चोरी की वारदातों से परेशान थे, तो शुक्रवार को चोरी करने पहुंचे दोनों युवकों को काबू कर लिया। आरोपियों ने चोरियां किए जाने की बात कबूल भी की। वीडियो में तीन युवक बारी-बारी से युवक के कैंची से बाल काटते दिखाई दे रहे हैं। एक युवक हाथ में लाठी लिए उन्हें धमका भी रहा है। फिर एक युवक रेजर से दाढ़ी काटने का प्रयास करता दिख रहा है। वीडियो में आरोपी को रेजर थमा दिया जाता है और उसे अपनी दाढ़ी काटने के लिए कहा जाता है, भीड़ से डर के मारे युवक अपनी दाढ़ी खुद रेजर से काटने लगता है।
विज्ञापन
जांच करवाए पुलिस - जत्थेदार अकाल तख्त साहिब
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की जांच करवाई जाए। अगर दुकानदार युवकों की दाढ़ी या बाल काटने के आरोपी हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने भाई तरसेम सिंह, भाई बलवंत सिंह और भाई मलकीयत सिंह की ड्यूटी लगाई है ताकि वे तथ्यों का पता लगा कर उन्हें रिपोर्ट करें।