फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Customs department recovered gold worth Rs 21 lakh from a passenger coming from Kuala Lumpur

Amritsar News: कुआलालंपुर से आए यात्री से कस्टम विभाग ने बरामद किया 21 लाख का सोना

Mon, 03 Jun 2024 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Mon, 03 Jun 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
Customs department recovered gold worth Rs 21 lakh from a passenger coming from Kuala Lumpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने मलयेशिया से आई फ्लाइट में एक यात्री से 21 लाख की कीमत का सोना बरामद किया है। यात्री ने यह सोना अपने शरीर पर पहने कपड़ों के भीतर छिपाया हुआ था, लेकिन सूचना मिलने पर कस्टम विभाग की ओर से गंभीरता से जांच की गई है और सोना बरामद कर जब्त कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कुआलालंपुर से एयर एशिया की फ्लाइट संख्या डी 7188 अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। इस दौरान एक-एक कर सभी यात्री बाहर निकले। कस्टम विभाग को सूचना मिली थी कि किसी यात्री की ओर से गैर-कानूनी तरीके से सोना लाया जा रहा है। ऐसे में सभी यात्रियों के सामान की अच्छे से चेकिंग की गई। इस दौरान एक यात्री पर शक होने पर उसकी जांच की गई तो उससे दो सोने के कड़े, एक सोने की चेन बरामद की गई। इसका कुल वजन 294 ग्राम था, जिसकी कीमत 21 लाख रुपये है। फिलहाल कस्टम विभाग ने एक्ट 1962 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed