{"_id":"669a88f61246b29b90005bfe","slug":"crowd-of-passengers-at-sri-guru-ramdas-international-airport-amritsar-due-to-microsoft-server-down-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर बंद होने से अमृतसर एयरपोर्ट पर लगी लाइनें, अथॉरिटी ने निकाला तोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर बंद होने से अमृतसर एयरपोर्ट पर लगी लाइनें, अथॉरिटी ने निकाला तोड़
Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 09:11 PM IST
सार
माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर बंद होने से शुक्रवार अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को भी खासी परेशानी हुई। लोगों को बोर्डिंग पास नहीं मिले और वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
अमृतसर एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट ने शुक्रवार को उस समय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी जब इसने काम करना ही बंद कर दिया। दुनियाभर में लोगों को माइक्रोसॉफ्ट की सेवा ठप होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसका सबसे ज्यादा एविएशन सेक्टर पर पड़ा है, जिसकी वजह से दुनियाभर के कई शहरों में उड़ाने अपने तय समय की देरी टेक ऑफ हुईं। देश में एयरपोर्ट्स पर कई सर्विसेस बाधित हुई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को बोर्डिंग पास प्रिंट न होने से हुई।
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सर्वर में अचानक आई गड़बड़ी का खामियाजा अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को भी भुगतना पड़ा। माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी को यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। क्योंकि सर्वर बंद रहने के कारण बोर्डिंग पास प्रिंट नहीं हो रहे थे। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसका भी तोड़ निकाला। क्योंकि एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से भीड़ ज्यादा हो गई थी।
विज्ञापन
यात्रियों की भी भीड़ लग गई और पास हासिल करने में काफी देर तक लाइनों में ही खड़े रहने पड़ा। केवल इतना ही नहीं सर्वर ठप की वजह से कई फ्लाइटों के समय में बदलाव किया गया। इस कारण कई उड़ानें देरी से आईं और रवाना हुईं।
विज्ञापन
हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लोगों की परेशानी को देखते हुए और बोर्डिंग पास प्रिंट न होने की वजह से समस्या बढ़ गई थी। इसके लिए अथॉरिटी ने बोर्डिंग पास प्रिंट के बजाय हाथ से लिखकर यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी किए गए। इससे कुछ हद तक यात्रियों की भीड़ भी कम हुई।
एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई थी, लेकिन मेंटेनेंस टाइमिंग को उसमें कवर कर दिया गया है। पूरी दुनिया में ही शुक्रवार को माइक्रो साफ्ट सर्वर अचानक से बंद हो गया, जिस कारण एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास के लिए लोगों की कतारें लग गईं। हालांकि इस दौरान यात्रियों की ओर से पहले अपना विरोध भी दर्ज करवाया गया था। लेकिन बाद में एयरलाइन कंपनियों की ओर से पूरी हालात के बारे जानकारी दी तो यात्रियों ने भी इस बात को स्वीकार कर शांत हो गए।