फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Youth beaten up after kidnapping in Amritsar of Punjab

अमृतसर में युवक के साथ बर्बरता: अगवा करने के बाद नग्न कर पीटा, वीडियो इंस्टाग्राम पर किया अपलोड, अस्पताल में मौत

Sat, 04 Dec 2021 12:30 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 04 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में एक युवक के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है। यहां अगवा करने के बाद कुछ लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर भी अपलोड किया। बाद में युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Youth beaten up after kidnapping in Amritsar of Punjab
जमीन पर पड़ा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर के लाहौरी गेट थाना क्षेत्र के अंदरूनी इलाका से युवक को अगवा कर रंजीत एवेन्यू बाईपास स्थित झाड़ियों के पास ले जाकर नग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। बाद में युवक की मौत हो गई। करीब चार दिन पहले हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


युवक की मौत की सूचना के घंटो बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने रोष जताया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 
विज्ञापन


जज नगर के रविंदर कुमार ने बताया कि उनका लड़का राहुल (18) 29 नवंबर की शाम घर से कपड़ों की खरीदारी करने लाहौरी गेट गया था। जहां से 12-15 युवकों ने उनके बेटे को अगवा कर पहले खाई मोहल्ला के सुनसान पार्क में ले जाकर पीटा, इसके बाद उसे गंभीर हालत में रंजीत एवेन्यू बाईपास स्थित झाड़ियों में नग्न कर फिर पीटा। अगवा करने वाले युवक गैंगस्टर हैं। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 29 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे किसी का फोन आया कि उनका लड़का रंजीत एवेन्यू इलाके में झाड़ियों के पास गंभीर हालत में पड़ा है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और बेटे को उठाकर लाए। डी डिवीजन थाने की पुलिस को मामले की शिकायत भी दी। पुलिस ने राहुल को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। जिसके बाद उन्होंने राहुल को श्री गुरु नानक देव जी अस्पताल में दाखिल करवा और शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।


शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही है, पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं अस्पताल के डॉक्टरों की भूमिका लापरवाहीपूर्ण रही। हड़ताल के चलते राहुल का इलाज सही से नहीं हो पाया। कभी रंजीत एवेन्यू पुलिस चौकी तो कभी लाहौरी गेट थाने के चक्कर काटने पड़े। समय पर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो आज उनके बेटे के हमलावर जेल में होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed