फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   woman, lootera, gang, ex, armyman, loot, ludhiana

कार सवार महिलाओं ने दो पूर्व फौजियों पर स्प्रे कर लूटा

Wed, 09 Mar 2016 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Wed, 09 Mar 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
woman, lootera, gang, ex, armyman, loot, ludhiana
अपराध्‍ा - फोटो : file
महिला लुटेरा गिरोह की दो सदस्यों ने अपने साथी के साथ मिल कर हलवारा स्थित कैंटीन से सामान लेकर जा रहे पूर्व फौजियों पर स्प्रे कर उसे लूट लिया। जब तक दोनों फौजी कुछ कर पाते, आरोपी महिलाएं अपने साथी सहित कार में फरार हो गई। दोनों पूर्व फौजियों ने काफी दूर तक उनका पीछा किया, लेकिन वह उन्हें काबू नहीं कर सके। सूचना मिलने के बाद थाना सुधार की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो अज्ञात महिला लुटेरा गिरोह की सदस्य और उनके एक साथी के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस लुटेरों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हलवारा निवासी पूर्व फौजी गुरबक्श सिंह (79) और उनका साथी गांव बुर्ज लीटा का रहने वाला पूर्व फौजी तेजिंदर सिंह दोनों हलवारा कैंटीन में सामान लेने गए थे। वहां से सामान की खरीदारी करने के बाद दोनों बाइक पर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में उनके पीछे से एक कार आई। कार को एक व्यक्ति चला रहा था और दो महिलाएं गाड़ी में सवार थी। एक महिला ने कार का शीशा खोला और उन्हें रुकने के लिए कहा।
विज्ञापन


महिलाओं ने उनसे रास्ता पूछा। इसी दौरान एक महिला ने गुरबक्श सिंह के मुंह के आगे स्प्रे कर दिया। जिससे वह बेसुध सा हो गया। दूसरी महिला ने उसके हाथ में पहना सोने का ब्रेसलेट छीना और फरार हो गए। उन्होंने काफी दूर तक दोनों का पीछा किया और रायकोट चौक तक पहुंचे, लेकिन लुटेरे किस तरफ गए उन्हें नहीं पता चला। उन्होंने रायकोट चौक में खड़े पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद थाना सुधार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed