फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   wheat steal, batala wheat steal, wheat steel from wear house, batala, amritsar

बटाला में वेयर हाउस से 455 बोरी गेहूं लूटा

Wed, 03 Aug 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Wed, 03 Aug 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
wheat steal, batala wheat steal, wheat steel from wear house, batala, amritsar
बटाला के वेयर हाऊस के गौदाम में हुई लूट के बारे में बताते हुए गोदाम के उच्चाधिकारी और साथ ही लगा वह गेंहू की बोरियों का ढ़ेर जहां से लूटेरों ने गेंहू की बोरियों को ट्रक में लाधा था। - फोटो : amarujala
गांव खतीब स्थित पंजाब स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन के गोदाम पर मंगलवार की देर करीब 12 नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर दो वाचमैन को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश गोदाम से गेहूं की 455 बोरियां ट्रक में लाद कर रफूचक्कर हो गए। जाते वक्त बदमाश दोनो वाचमैन के मोबाइल फोन और एक साइकिल भी ले गए। थाना सिविल लाइन पुलिस वाचमैनों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लूटे गए गेहूं की कीमत 4 लाख 66 हजार बताई जा रही है। 
विज्ञापन


गोदाम असिस्टेंट दलजीत सिंह निवासी मल्ही मारकीट बटाला ने बताया कि मंगलवार की रात को गोदाम में डेनियल वासी सरवाली और सुखप्रीत सिंह वासी गांव धोलपुर गोदाम में ड्यूटी पर थे। रात करीब दो बजे दो-तीन व्यक्ति गोदाम की दीवार फांद कर अंदर आ गए। तीनों ने कपडे़ से मुंह ढका का था।एक के पास लोहे का दातर था। आते उन्होंने दोनों वाचमैन को पकड़ लिया और कपडे़ से हाथ बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद उक्त तीनों गोदाम का गेट खोल दिया और ट्रक अंदर ले आए। ट्रक के अंदर से करीब 10 नकाबपोश व्यक्ति थे। इसके बाद बदमाश गेहूं की बोरियां ट्रक पर लादने लगे। 45 बोरियां ट्रक में लाद कर वहां से रफूचक्कर हो गए। लुटेरे वाचमैनों के दो मोबाइल फोन और एक की साइकिल भी ले गए। कमरे में बंद वाचमैनों ने टांगों से चोट की तो दरवाजा टूट गया और दोनों बांधे बंधाए बुधवार की सुबह साढ़े तीन बजे गांव के एक युवक के  घर गए और वहां जाकर उन्होंने अपने हाथ खुलवाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव पहुंच कर वहां से गोदाम में तैनात एक कर्मचारी जसपाल को इस घटना के बारे में सूचित किया। इसके बाद जसपाल सिंह ने गोदाम के मैनेजर मेजर सिंह को सूचित किया।  सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों वाचमैनों से पूछताछ भी की। इजांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि गोदाम मैनेजर के बयानों पर अज्ञात बदमशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का सुराग लगाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed