फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two Man Caught while trying to loot in amritsar

Amritsar: लूटपाट करने आए दो युवकों को लोगों ने पकड़, की पिटाई, आरोपियों के तीन साथी हुए फरार

Sat, 15 Oct 2022 05:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 05:15 PM IST
सार

आरोपियों ने पीड़ित से मोबाइल छीना था। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद घटनास्थल से फरार हुए उनके साथी अजय, विजय और कुलदीप राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Two Man Caught while trying to loot in amritsar
अमृतसर में लूट की कोशिश - फोटो : demo pic

विस्तार

अमृतसर के डी डिवीजन थानाक्षेत्र के इलाका हिंदुस्तान बस्ती में कुछ लोगों ने रंजिशन लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लोगों ने इनमें से दो आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पीटा। इनके तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। लोगों ने दोनों जख्मी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद करने के बाद पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


मोनू ने बताया कि वह गुरुवार देर रात अपने भाई के साथ कमेटी के पैसे लेने के लिए बाहर गया था। इस दौरान जब वह हिंदुस्तानी बस्ती के पास पहुंचे, तो वहां मौजूद गुज्जरपुरा के जतिन अरोड़ा, रोहित अरोड़ा और अजय, विजय और कुलदीप राजा ने लूटपाट की नीयत से उन पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने उस पर फायर भी किया। 

विज्ञापन


इस दौरान घटनास्थल पर इकट्ठे हुए लोगों ने जतिन और रोहित को पकड़ लिया, जबकि इनके तीन साथी वहां से फरार हो गए। डी डिवीजन थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि हिंदुस्तानी बस्ती में लूट की घटना को अंजाम देने की कुछ लोगों ने कोशिश की है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां लहूलुहान दो युवकों को पकड़ रखा था, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी जतिन से पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपियों ने पीड़ित से मोबाइल छीना था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करने के बाद घटनास्थल से फरार हुए उनके साथी अजय, विजय और कुलदीप राजा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed