{"_id":"6753b49853e2f32cb00e7bc5","slug":"two-brothers-from-tarntaran-shot-in-canada-one-died-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कनाडा में तरनतारन के दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, कार से बर्फ हटाते समय की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: कनाडा में तरनतारन के दो भाइयों को मारी गोली, एक की मौत, कार से बर्फ हटाते समय की फायरिंग
Sat, 07 Dec 2024 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 07 Dec 2024 08:06 AM IST
सार
जिस वक्त दोनों भाइयों पर हमला हुआ, दोनों कार के ऊपर से बर्फ हटा रहे थे। हमले में प्रितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। प्रितपाल छह माह पहले ही कनाडा गया था।
विज्ञापन
Firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन के गांव नंदपुर निवासी दो भाइयों को कनाडा के ब्रैम्पटन में हमलावरों ने गोली मार दी। एक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में भर्ती है। सरबजीत सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा खुशवंत पाल सिंह ब्रैम्पटन में काफी समय से रह रहा था और छोटा बेटा प्रितपाल छह महीने पहले ही गया था। शुक्रवार को उन्हें फोन पर घटना की फोन पर जानकारी मिली।
जिस वक्त दोनों भाइयों पर हमला हुआ, दोनों कार के ऊपर से बर्फ हटा रहे थे। हमले में प्रितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सरबजीत ने बताया कि जिस मकान में दोनों भाई किराये पर रहते थे, उनके मालिक से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। मकान मालिक तो घर छोड़कर परिवार समेत कहीं चला गया लेकिन बदमाशों ने उनके बेटों पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से मांग की है कि उनके बेटे का शव जल्द भारत लाने में उनकी मदद की जाए।