फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two accused of murder opened fire on Jammu kashmir police in Amritsar

Amritsar: सांबा में हत्या कर अमृतसर में छिपे थे दो आरोपी, पकड़ने आई पुलिस पर चलाई गोली, एक पुलिस कर्मी घायल

Sat, 13 Jan 2024 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 12:13 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के सांबा में 25 दिसंबर को हत्या का एक मामला दर्ज हुआ था। इसमें अतुल और अरुण आरोपी थे। दोनों आरोपी अमृतसर होटल में छिपे थे।  जेएंडके पुलिस पंजाब पुलिस की मदद से होटल में पहुंचे जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया।

विज्ञापन
Two accused of murder opened fire on Jammu kashmir police in Amritsar
firing on police - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू कश्मीर से हत्या कर अमृतसर पहुंचे दो आरोपियों ने पीछा कर रही पुलिस पर गोलियां चला दी। दरअसल जेएंडके पुलिस देर रात्रि हत्यारों की तलाश में अमृतसर के रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में रेड करने के लिए पहुंची। घटना रात ढाई बजे की बताई जा रही है। 
विज्ञापन


फायरिंग में एक पुलिस कर्मचारी घायल भी हुआ है। दोनों आरोपियों अरुण चौधरी उर्फ अब्बू और तलुल चौधरी उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल पुलिस कर्मी को स्थानीय अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ अमृतसर थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जेएंडके पुलिस ने 25 दिसंबर को सांबा में हत्या का एक मामला दर्ज किया था। जिसमें अतुल और अरुण आरोपी हैं। जेएंडके पुलिस सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि वे पंजाब पुलिस की मदद से होटल के कमरे में पहुंचे जहां आरोपी छुपे थे। उनको देख आरोपियों ने पुलिस पर गोली चला दी जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed