{"_id":"56fa85854f1c1b6521f005ce","slug":"truck-stolen-truck-stolen-in-kapurthala-cattle-feed-truck-steal-truck-recover-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में कैटल फीड से भरा ट्रक चोरी, बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपूरथला में कैटल फीड से भरा ट्रक चोरी, बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 29 Mar 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : dummy picture
पूर्व जिला भाजपा प्रधान का कैटल फीड से भरा ट्रक सुबह चार बजे चोरी हो गया। डीएसपी सब-डिवीजन ने तुरंत वायरलेस करवा दी। इससे ड्राइवर ट्रक भुलत्थ के पास सुनसान एरिया में छोड़कर फरार हो गया। थाना सिटी की पुलिस ने ट्रक बरामद करके ड्राइवर सहित तीन लोगों पर साजिश और चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी के अतिरिक्त एसएचओ सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह चार बजे पूर्व जिला भाजपा प्रधान शाम सुंदर अग्रवाल का कैटल फीड से भरा ट्रक सब्जी मंडी कपूरथला से श्री आनंदपुर साहिब के लिए रवाना हुआ, लेकिन ड्राइवर जेजो निवासी चूहड़वाल ट्रक को कहीं ओर ले गया।
इस ड्राइवर को तीन दिन पहले साहिब सिंह निवासी लखनकलां और सतनाम सिंह निवासी हमीरा ने रखवाया था। चोरी की सूचना भाजपा नेता ने डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों को दी तो उन्होंने तत्काल चोरी संबंधी सूचना वायरलेस कर दी।
विज्ञापन
इस पर आरोपी ड्राइवर ट्रक को भुलत्थ एरिया में छोड़कर फरार हो गया। रणजीत सिंह ने बताया कि साहिब और सतनाम ने साजिश के तहत ट्रक चोरी करवाया है। ट्रक बरामद कर लिया गया है। डीएसपी ढिल्लो ने बताया कि तीनों के खिलाफ थाना सिटी के केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।