{"_id":"570541664f1c1b8f62c81183","slug":"thief-arrest-gurdaspur-thief-arrest-bike-recover-in-gurdaspur-gurdaspur-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरदासपुर में लुटेरे गैंग के चार सदस्य काबू, चार बाइक बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरदासपुर में लुटेरे गैंग के चार सदस्य काबू, चार बाइक बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले पुलिस के साथ।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना धारीवाल की पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी की चार बाइक, छह मोबाइल और कुछ नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एएसपी प्रोबेशनल गौरव तूरा व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत कौर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई ईमानुएल मल्ल ने पुलिस पार्टी सहित कल्याणपुर मोड़ के पास एक धार्मिक स्थान के पास संदिग्ध हालत में खड़े दो नौजवानों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोनों स्वीकार किया कि उन्होंने विभिन्न स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी करने और लूटपाट करने को अंजाम दिया है। दोनों ने अपनी पहचान भिंदा और जज वासी गांव समराये (डेरा बाबा नानक) के तौर पर बताई। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइक, तीन हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
इसी तरह एएसआई कुलजीत सिंह ने डडवां चौक धारीवाल के पास से दो युवकों को काबू किया। पूछताछ की तो दोनों ने माना कि वह लूटपाट करते हैं। उन्होनें अपनी पहचान लक्की और सरवन वासी गांव समराये थाना डेरा बाबा नानक के रुप में दी। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो बाइक, दो हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने उक्त चारो युवाओं के पास लूटपाट का सामान बरामद करके इनके खिलाफ केस दर्ज कर अगली जांच शुरु कर दी है।