फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The soldier who gave army information to Pakistan on four-day remand

पाक को जानकारियां देने का आरोपी जवान कोर्ट में पेश: एसएसओसी ने मांगा 14 दिनों का रिमांड, चार दिन का मिला

Mon, 25 Oct 2021 12:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर(पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर(पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Oct 2021 12:48 AM IST
सार

  • दो साल तक पाकिस्तान को दी जानकारियों के बदले खाते में डाले सिर्फ 10 हजार
  • एसएसओसी को नहीं यकीन, सेना के जासूस के रिश्तेदारों के खंगाले जाएंगे बैंक खाते

विज्ञापन
The soldier who gave army information to Pakistan on four-day remand
कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को बाहर लाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) को यकीन नहीं कि सिर्फ 10 हजार रुपये की राशि के लिए सेना के जवान ने पाक की खुफिया एजेंसी को दो साल तक सेना की खुफिया जानकारियां दी हैं। एसएसओसी ने शनिवार को फिरोजपुर कैंट में सेना के आईटी सेल में तैनात जवान कुणाल कुमार को रविवार अदालत में पेश कर 14 दिन का पुलिस रिमांड मांगा, लेकिन अदालत ने आरोपी सेना के जासूस को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर एसएसओसी के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


एसएसओसी के सूत्रों ने बताया कि प्राथमिक जांच में कुणाल के खाते में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की अधिकारी सिदरा खान द्वारा 10 हजार रुपये भेजे जाने की बात सामने आई, जो अटपटी सी लग रही है। बताया जा रहा है कि सेना का यह जासूस आईएसआई की अधिकारी सिदरा खान के हनी ट्रैप में फंस कर ही जानकारियां देता रहा।
विज्ञापन


एसएसओसी के अधिकारी इस जासूस के रिश्तेदारों के बैंक खाते खंगालना चाहते हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं जासूस ने जानकारियों के बदले अपने बैंक खाते के बजाय रिश्तेदारों के बैंक खातों का उपयोग तो नहीं किया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं जासूसी के लिए कुणाल को पाकिस्तान से हवाले के जरिए पैसे नहीं भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान सामने आया कि कुणाल कुमार सिदरा खान के साथ तीन नंबरों पर लगातार बात कर रहा था। इनमें से दो नंबर तो पाकिस्तान के हैं, जबकि एक नंबर भारत का है। एसएसओसी अधिकारियों ने कुणाल का मोबाइल फोन जांच के लिए भेजा है ताकि जासूस द्वारा आईएसआई को भेजी गई जानकारियों का पता लगाया जा सके, लेकिन अधिकारियों को इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

वहीं, दूसरी तरफ सेना की खुफिया एजेंसी भी स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के अधिकारियों के साथ संपर्क में है। सेना की एजेंसी पता लगाना चाहती है कि इन दो साल के दौरान कुणाल ने पाकिस्तान को किस तरह की जानकारियां दी और उनसे देश को कितना नुकसान हो सकता है।


यह भी पढ़ें : राणा गुरमीत का पीएम से आग्रह: कृषि कानून वापस लें, ताकि किसान घर मना सके दिवाली, सरकार का बड़ा दिल दिखाएगा फैसला

सादिरा खान ने दिया था विदेश में मिलने का झांसा
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की अधिकारी सिदरा खान से भारतीय सेना के जवान कुणाल कुमार को बहुत जल्द विदेश में मिलने की बात कही थी। अगर कुणाल पाकिस्तान जाता है या वह भारत आती है तो खुफिया एजेंसियों की उन पर नजर रहेगी, इसलिए उनका विदेश में मिलना सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed