फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   SSP call delhi, tarantaran crime, SSP call delhi in crime, tarantaran, amritsar

तरनतारन में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में एसएसपी दिल्ली तलब

Thu, 07 Apr 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 07 Apr 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
SSP call delhi, tarantaran crime, SSP call delhi in crime, tarantaran, amritsar
अपराध - फोटो : dummy picture
गांव तुड़ के शिअद से संबंधित पूर्व सरपंच जोगिंदर सिंह के अपने लड़कों के साथ मिलकर नाबालिग का अपहरण कर घर ले जाने और मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाने के मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


तरनतारन के एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा को 15 अप्रैल को आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय में तलब करते हुए दर्ज की एफआईआर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और एससीएसटी धारा लागू करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


विधान सभा क्षेत्र खडूर साहिब के गांव तुड़ के पूर्व शिअद सरपंच जोगिंदर सिंह ने अपने बेटों बब्बो, भिंदा और लड़कियों ज्योति, संदीप कौर, पत्नी निंदर कौर और छह अन्य की मदद से नाबालिग का हथियार दिखाकर अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया था। इस बाबत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका ने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मोबाइल पर बातचीत कर सारी जानकारी ली।

मामले संबंधी डॉ. वेरका ने दर्ज एफआईआर में एससीएसटी एक्ट की धारा में वृद्धि करने, नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और लड़की की बनाई वीडियो बरामद करने के आदेश देते हुए एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा को 15 अप्रैल को आयोग के दिल्ली स्थित कार्यालय में तलब किया है।


डॉ. राज कुमार वेरका ने थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी द्वारा पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की बजाय मानसिक तौर पर  परेशान करने और पुलिस प्रशासन को फटकार लगाते हुए पीड़ित लड़की का सरकारी अस्पताल से तुरंत मेडिकल करवाने के आदेश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed