{"_id":"6324c2fc6f2e64563d2a18b9","slug":"spice-jet-employee-arrested-at-amritsar-airport-for-smuggling-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइस जेट का कर्मी गिरफ्तार: 55 लाख का सोना लेकर निकल रहा था, अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
स्पाइस जेट का कर्मी गिरफ्तार: 55 लाख का सोना लेकर निकल रहा था, अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम ने दबोचा
Sat, 17 Sep 2022 12:11 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:11 AM IST
सार
कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे ने बताया कि एक किलो से ज्यादा सोने के साथ पकड़े गए स्पाइस जेट के कर्मचारी ने यह भी खुलासा किया है कि इस तरह के तरीकों से वह पिछले तीन महीने से सोने की तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन
बरामद सोना।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह स्पाइस जेट के एक कर्मचारी को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह दुबई से अमृतसर पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट से सोने के बिस्कुट वाले दो पैकेट लेकर निकलने का प्रयास कर रहा था। कस्टम अधिकारियों ने उसके कब्जे से बरामद दो पैकेटों से सोने के नौ बिस्कुट पकड़े हैं। इनकी कीमत 54 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 15 और 16 सितंबर की मध्यरात्रि स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 56 ने दुबई से उड़ान भरने के बाद श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस फ्लाइट से पहुंचे सभी यात्री कस्टम चेक करवाने के बाद चले गए। इस दौरान शुक्रवार तड़के 4:20 बजे स्पाइसजेट का एक कर्मचारी फ्लाइट के अंदर जाने के बाद एयरोब्रिज की सीढ़ियां उतर रहा था।
विज्ञापन
कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक कर पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से काले रंग की टेप में लिपटे दो पैकेट मिले। दोनों पैकेटों को खोलने के बाद जांच की गई तो उनके अंदर सोने के नौ बिस्कुट थे। इनका वजन एक किलो और 50 ग्राम था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि यह पैकेट उसने फ्लाइट के अंदर एक सीट के नीचे से निकाले हैं। एक अंतरराष्ट्रीय यात्री वहां छोड़ गया था।
विज्ञापन
कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे ने बताया कि एक किलो से ज्यादा सोने के साथ पकड़े गए स्पाइस जेट के कर्मचारी ने यह भी खुलासा किया है कि इस तरह के तरीकों से वह पिछले तीन महीने से सोने की तस्करी कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इसके साथी तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा सके।