फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Shopkeeper shot dead in amritsar

अमृतसर में दुकानदार की हत्या: दुकान के शटर पर डंडा मारने को लेकर हुआ था विवाद, पड़ोसी ने मार दी गोली

Tue, 21 Apr 2026 01:50 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Tue, 21 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

नारायण दास जनरल स्टोर चलाते थे। रात को वे कुत्ता घुमाने निकले थे। इसी दाैरान पड़ोसी रजनीश के साथ उनका विवाद हो गया।

विज्ञापन
Shopkeeper shot dead in amritsar
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

अमृतसर में दुकान के शटर पर डंडा मारने को लेकर हुए विवाद के तहत गेट हाकिमा इलाके में पड़ोसी ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात की है। मृतक का नाम नारायण दास है जो घर के पास ही जनरल स्टोर चलाते थे।
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हुए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नारायण दास और रजनीश के बीच पास की एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार रात को नारायण दास अपना कुत्ता घुमाने के लिए निकले थे। इसी दाैरान उनकी आरोपी रजनीश के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ी तो आरोपी तुरंत अपने घर से हथियार लेकर आया और गोली चला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के परिवार वालों ने बताया कि गोली लगने के बाद नारायण दास ने खुद फोन कर उन्हें जानकारी दी। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।





घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी 12 बोर बंदूक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 परिवार ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed