फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Salon owner going with his wife shot in Amritsar

Amritsar: पत्नी के साथ जा रहे सैलून संचालक को मारी गोली, मामूली विवाद की रंजिश में की वारदात, जख्मी

Thu, 10 Apr 2025 09:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 09:27 AM IST
सार

संदीप सिंह इलाके में सैलून चलाता है। उसी की दुकान पर कुछ युवक रूटीन में कटिंग, शेव आदि करवाने के लिए आते हैं। उन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। आरोपी युवकों ने इसी रंजिश में उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
Salon owner going with his wife shot in Amritsar
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में बुधवार देर रात अपनी पत्नी के साथ बाजार से लौट रहे संदीप सिंह नाम के व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वारदात गेट हाकिम थाने अधीन पड़ते इलाके की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह इलाके में सैलून चलाता है। उसी की दुकान पर कुछ युवक रूटीन में कटिंग, शेव आदि करवाने के लिए आते हैं। उन युवकों के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी युवकों ने रंजिश के तहत बुधवार रात को जब संदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ बाजार से घर लौट रहा था तो उसे रास्ते में रोक लिया। पहले संदीप के साथ मारपीट की फिर उनमें से एक ने पिस्तौल निकाला और गोली चला दी, जिससे संदीप सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया। 
विज्ञापन




फिलहाल संदीप सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वही केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed