फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   rape in amritsar

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

Thu, 18 Feb 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 18 Feb 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
rape in amritsar
थाना सुल्तानविंड के अधीन क्षेत्र में एक युवती से युवक ने शादी का झांसा देकर चार माह तक दुराचार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती पीड़िता के बयान पर कितेया वाली गली के रहने वाले अभी पट्टी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अभी से उसकी चार माह पूर्व शादी के समारोह में मुलाकात हुई थी।

वहां पर अभी ने उसके साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। फिर अभी ने उसके साथ शादी रचाने का झूठा वायदा कर लगातार चार माह अपने घर ले जाकर दुराचार किया। गर्भवती होने पर उसने उसे छोड़ दिया। आरोपी पहले से शादीशुदा था उसकी तीन वर्ष की एक बेटी थी। आरोपी ने झूठ बोलकर उसके साथ प्रेम संबंध बनाए। हमेशा अभी जब प्रेमिका साथ मिलता था तो उसे अपनी पत्नी को बहन बनाकर उससे मिलाता था।

जब पीड़िता को इस बात की सच्चाई का पचा चला तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। गुरु नानक देव अस्पताल की स्त्री रोग के विशेषज्ञ डॉ. सुजाता शर्मा ने बताया कि पीड़िता को जब अस्पताल में भर्ती किया गया तब उसकी हालत काफी गंभीर थी।

उसकी सर्जरी करनी पड़ी। केस खराब होने के कारण पीड़िता भविष्य में मां नहीं बन सकती। केस की जांच अधिकारी थाना सुलतानविंड की सहायक इंस्पेक्टर कंवलजीत कौर ने बताया कि आरोपी को खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed