फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, kapurthala, attack

दो दिन में रिहा हो सकते हैं हमले के आरोपी सिख नौजवान

Fri, 06 Nov 2015 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Fri, 06 Nov 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
punjab, kapurthala, attack
श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के रोष स्वरूप अकाली नेताओं का विरोध करने
विज्ञापन
के मामले में कपूरथला पुलिस की ओर से नामजद आरोपी जल्द रिहा हो सकते हैं।

पुलिस ने 39 आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इनमें से नामजद 24 आरोपियों में से 18 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया, जिनकी रेगुलर बेल की सुनवाई शनिवार को है। तीन आरोपियों को अग्रिम जमानत मिल गई है।

इन सिख नौजवानों का केस लड़ रहे सीनियर एडवोकेट एचएस संधू और एडवोकेट परमजीत कौर काहलों ने बताया कि इन आरोपियों पर 23 अक्टूबर को थाना सिटी की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया था। 18 आरोपियों की रेगुलर बेल की सुनवाई शनिवार को न्यू ज्यूडीशियल कांप्लेक्स नूरपुर दोनां में जिला व अतिरिक्त सेशन जज जेएस कंग अदालत में होगी।

उन्हें उम्मीद है कि एक-दो दिन में इनकी रिहाई हो जाएगी। इस मामले में नामजद तीन आरोपियों दविंदर सिंह मोमी, रमनदीप सिंह और इंद्रजीत सिंह को शुक्रवार को ही जिला व अतिरिक्त सेशन जज जेएस कंग से अग्रिम जमानत मिल गई है।

जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह मक्कड़ ने स्टेट गुरुद्वारा साहिब में सिख संगठनों व गिरफ्तार सिख युवाओं के परिजनों से मीटिंग करके आश्वासन दिलाया है कि वह मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम व डीजीपी से मुलाकात करके बेकसूर सिख नौजवानों की रिहाई और केस रद्द करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने सिख संगठनों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को भी साथ चलने के लिए कहा है। इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल होने वालों की सूची बनाने के लिए कह दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed