फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   punjab, barnala, crime

महिला ने लगाए थाना प्रभारी पर मारपीट के आरोप

Mon, 15 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला Updated Mon, 15 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
कस्बा हंडियाया के थाना प्रभारी हरबंस सिंह पर नजदीकी गांव खुड्डीकलां की
विज्ञापन
रहने वाले दलित महिला कुलविंदर कौर ने मारपीट के आरोप लगाए हैं।

डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने अपनी जांच में थाना प्रभारी को क्लीनचिट कर दिया है। दलित महिला कुलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि हरबंस सिंह ने थाने बुलाकर पंचायत की मौजूदगी में उससे मारपीट की। इंसाफ लेने के लिए उसने मानवाधिकार कमीशन का दरवाजा खटखटाया है।

दलित महिला ने आरोप लगाया कि एक जमींदार परिवार पुलिस की शह पर उसका मकान व जगह हड़पने की कोशिश कर रहा है। इस संबंधी इंसाफ लेने वह थाने गई थी लेकिन उस पर ही अत्याचार कर डाला।

दूसरी तरफ डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच की है। उन्होंने मौके पर मौजूद कई पंचायती व्यक्तियों के बयान लिए, लेकिन एक भी पंचायती व्यक्ति ने पीड़ित महिला कुलविंदर कौर के पक्ष में बयान नहीं दिया। इससे स्पष्ट है कि थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने दलित महिला कुलविंदर सिंह से कोई मारपीट नही की।
वहीं थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने कहा कि उन्होंने दलिता महिला कुलविंदर कौर को थाने बुलाकर उसका समझौता जरूर करवाया था, लेकिन उसके साथ उसने कोई मारपीट नहीं की।

 दलित महिला कुलविंदर कौर ने कहा कि पुलिस अधिकारी तो पुलिस अधिकारी का ही पक्ष लेते हैं। मारपीट करने के साथ साथ उसको जातिसूचक शब्द भी बोले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed