फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Police encounter outside Amritsar airport two criminals from robbery and extortion gang arrested

Punjab: अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, लूट व फिरौती गैंग को दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Dec 2025 08:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 15 Dec 2025 08:23 PM IST
सार

अमृतसर देहाती पुलिस के सीआईए स्टाफ और थाना रामदास की संयुक्त टीम ने जबरन वसूली व फायरिंग मामलों में शामिल दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
 

विज्ञापन
Police encounter outside Amritsar airport two criminals from robbery and extortion gang arrested
घटना स्थल पर जायजा लेती फोरेंसिक टीम। - फोटो : ANI

विस्तार

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। अमृतसर एयरपोर्ट के बाहर पुलिस ने दो बदमाशों को घेर लिया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। इस एनकाउंटर में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान गुरपिंदर सिंह और वंशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी फिरौती गैंग से जुड़े हुए थे और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे। पुलिस को उनके मूवमेंट को लेकर पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एयरपोर्ट के बाहर नाकाबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


एसएसपी ग्रामीण सोहल कासिम मीर का कहना है कि जब पुलिस ने दोनों बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरे इलाके को सुरक्षित कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल और एसएसपी रूरल सोहेल कासिम मीर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद दोनों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। दोनों आरोपियों का इलाज पुलिस निगरानी में चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

डीआईजी गोयल ने कहा कि पुलिस ने एक आरोपी दलराज को पहले गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद एक ऐसे गिरोह का खुलासा हुआ जो फिरौती के लिए फायरिंग करता था और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था। इस गिरोह का सरगना मनींदर उर्फ मणि बताया गया है, जो इस समय इंग्लैंड में रह रहा है। उक्त दोनों आरोपी गुरपिंदर सिंह और वंशप्रीत सिंह भी इसी गैंग से जुड़े हुए थे।

एसएसपी देहाती सुहैल मीर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क यूके में बैठे हैंडलर मनिंदरपाल सिंह उर्फ ‘इंडी बटाला’/‘केशव बटाला’ द्वारा संचालित था। आरोपी फोन कर जबरन वसूली की धमकियां देते थे और रकम न मिलने पर घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर फायरिंग करते थे। आरोपियों के खिलाफ रामदास और झांडेर थानों में फायरिंग, लूट और स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed