फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Patient dies during treatment case filed against doctor in Amritsar

Amritsar: डॉक्टर ने पांव में लगाया टीका, कुछ देर में मरीज की चली गई जान, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Mon, 10 Oct 2022 06:08 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 10 Oct 2022 06:08 PM IST
सार

जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि एमबीबीएस डॉक्टर दिलबाग के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

विज्ञापन
Patient dies during treatment case filed against doctor in Amritsar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में अमृतसर के गांव पाखरपुरा से करीब साढ़े पांच किलोमीटर दूर गांव जजेआनी में अपने घर के अंदर ही अस्पताल चला रहे एक एमबीबीएस डॉक्टर के खिलाफ मजीठा थाने की पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ यह केस इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाने के बाद दर्ज किया। पुलिस आरोपी डॉक्टर की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

 
अमृतसर-बटाला रोड स्थित गांव पाखरपुरा के गुरमुख सिंह (18) ने बताया कि नौ अक्तूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक उनके पिता गुरमीत सिंह को तेज बुखार आया तो वह उन्हें जजेआनी गांव में डॉ. दिलबाग सिंह के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उनके पिता को दो टीका मिला ग्लूकोज चढ़ाया। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद ही उनके पिता को बहुत ठंड महसूस होने लगी। इस संबंध में जब डॉक्टर दिलबाग सिंह को बताया गया तो उन्होंने पिता के दाएं पांव की नाड़ी में एक टीका लगा दिया।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि पांव की नाड़ी में टीका लगाने के बाद उनके पिता को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और इस दौरान ही वे बेहोश हो गए। इसके बाद डॉक्टर दिलबाग सिंह ने उन्हें बताया कि वे मरीज को अमृतसर में किसी अस्पताल में ले जाने को कहा लेकिन उसी अस्पताल में उनके पिता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता की मौत डॉक्टर दिलबाग सिंह के गलत टीके लगाने से हुई है। मामले के जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि एमबीबीएस डॉक्टर दिलबाग के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत केस दर्ज करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed