फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   One Died in Firing at Marriage ceremony in Amritsar

मातम में बदला जश्न: सरपंच के बेटे के विवाह में हर्ष फायरिंग से दूल्हे के दोस्त की मौत, जाने वाला था कनाडा

Tue, 06 Sep 2022 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 Sep 2022 10:23 AM IST
सार

सुखचैन सिंह की शादी संदीप कौर निवासी पट्टी मोड़ जिला तरनतारन के साथ करीब एक वर्ष पहले हुई थी। विवाह के करीब 2 माह बाद संदीप कौर कनाडा चली गई। सुखचैन के भी कागजात कनाडा जाने के लिए तैयार थे।

विज्ञापन
One Died in Firing at Marriage ceremony in Amritsar
सुखचैन सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के तहत आते गांव निज्जपुरा के सरपंच के बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग मातम का कारण बन गई। गोली लगने से दूल्हे के दोस्त की मौत हो गई। तलविंदर सिंह निवासी गांव वडाला जौहल थाना जंडियाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुखचैन सिंह (25) उसका छोटा भाई है। रविवार आधी रात के बाद सरपंच के घर में उनके बेटे नरिंदर सिंह की शादी का जश्न था। इनके घर में शाम करीब 7 बजे पार्टी शुरू हो गई थी। रात करीब साढे़ 12 बजे इस पार्टी में मौजूद राजबीर सिंह उर्फ राजा जट्ट, निवासी देवीदासपुरा ने पिस्तौल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसके साथ 2 और युवक थे, जिनको वह जानता नहीं था। 

विज्ञापन


पिस्तौल की गोली उसके भाई सुखचैन सिंह की गर्दन में लगी, जो गोली लगते ही गिर पड़ा। उसे अमनदीप अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे एसआई रछपाल सिंह ने बताया के मृतक के भाई के बयान पर राजबीर सिंह उर्फ राजा जट्ट निवासी देवीदासपुरा, जगदीप सिंह निवासी वडाला जौहल के खिलाफ धारा 302, 336, 34 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत जंडियाला थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


तलविंदर सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह की शादी संदीप कौर निवासी पट्टी मोड़ जिला तरनतारन के साथ करीब एक वर्ष पहले हुई थी। विवाह के करीब 2 माह बाद संदीप कौर कनाडा चली गई। सुखचैन के भी कागजात कनाडा जाने के लिए तैयार थे। रविवार को उनके गांव के ही रहने वाले जगदीप सिंह उर्फ जग्गू निवासी वडाला जौहल के साले का विवाह था। जगदीप सिंह उर्फ जग्गू उसके छोटे भाई सुखचैन सिंह और खुद उसे साथ लेकर अपनी ससुराल सरपंच सतनाम सिंह निवासी निज्जरपुरा के घर गया, जहां शादी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed