{"_id":"68919752d6b5321782050476","slug":"nia-raid-at-travel-agents-house-in-amritsar-and-gurdaspur-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raid: अमृतसर में एनआईए की दबिश, ट्रैवल एजेंट के घर पर की जा रही जांच, गुरदासपुर में भी छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
NIA Raid: अमृतसर में एनआईए की दबिश, ट्रैवल एजेंट के घर पर की जा रही जांच, गुरदासपुर में भी छापेमारी
Tue, 05 Aug 2025 11:02 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:02 AM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में रेड की है। मंगलवार सुबह ही टीम दोनों जगहों पर छापेमारी करने पहुंची है। अमृतसर में एक ट्रैवल एजेंट के घर की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक टीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर और गुरदासपुर में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने दबिश दी है। दोनों जगहों पर जांच एजेंसी ने रेड की है। अमृतसर में विदेश भेजने की आड़ में लोगों के साथ ठगी करने वाले एक ट्रैवल एजेंट के घर पर सुबह एनआईए की टीम ने रेड की। यह रेड शास्त्री नगर में विशाल कुमार नाम के एजेंट के घर पर की गई। टीम सुबह-सुबह विशाल के घर पर पहुंची और घर के अंदर से जरूरी दस्तावेज चेक किया और उनको अपने कब्जे में लिए हैं।
जानकारी मुताबिक एनआईए की टीम को विशाल कुमार के पास संदिग्ध दस्तावेज और गतिविधियों में शामिल होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह रेड की गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि पुलिस ने एजेंट को गिरफ्तार किया है या नहीं।
बता दे कि अमेरिका सरकार की ओर से युवकों को डिपोर्ट किए जाने के बाद से ही एनआईए की टीम लगातार इमीग्रेशन एजेंट पर नजर रखे हुए हैं और गलत तरीके से युवाओं को विदेश भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मंत्री के काफिले ने छात्र को कुचला: परिजनों ने पठानकोट-अमृतसर हाईवे किया जाम, मौके पर नहीं आए मंत्री कटारूचक्क
यह भी पढ़ें : नवजोत कौर से 10.5 करोड़ की धोखाधड़ी: आरोपी को हाईकोर्ट से झटका, अदालत ने कहा-देश आकर पासपोर्ट जमा करवाए याची