{"_id":"5753f7c64f1c1b2a46108f85","slug":"murder-tarn-taran-murder-wine-contractor-worker-murder-tarn-taran-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में शराब ठेकेदारों के कारिंदों की पिटाई से हुई थी मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में शराब ठेकेदारों के कारिंदों की पिटाई से हुई थी मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Sun, 05 Jun 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकेदारों के कारिंदों ती पिटाई से बुधवार को गांव कदगिल निवासी किसान सुखदेव सिंह मौत के मामले में पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 9.50 लाख रुपये मुआवजा दिया गया है।
किसान सुखदेव सिंह के घर पर शराब की बरामदगी लिए ठेकेदारों के कारिंदे दो गाड़ियों में सवार होकर बुधवार को गए थे। वहां सुखदेव सिंह से तकरार होने पर कारिंदों उसे जमकर पीटा था। इससे उसकी मौत हो गई।
परिवार के लोगों उसका शव जंडियाला गुरु बाईपास चौक में रखकर धरना लगा दिया था। किसान संघर्ष कमेटी, जम्हूरी किसान सभा, देहाती मजदूर सभा ने मृतक के परिवार को दस लाख मुआवजे की मांग रखी। वीरवार को प्रशासनिक अधिकारी 9.50 लाख की राशि देने पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी राज कौर और बेटे गुरलाल सिंह ने मुआवजा लेकर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरीऔर बैंक का कर्ज माफ करने की बात कही। इस पर डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल ने मुख्यमंत्री को दोनों मांगों का पत्र लिखने का भरोसा दिया।
इसके बाद थाना सदर की पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के भाई सविंदर सिंह के बयानों पर पुलिस ने आठ अज्ञात व्यक्तियों खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। डीएसपी जगदेव राय ने बताया कि आरोपियों की पहचान लिए थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई है।